Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा चुनाव 2024:राजस्‍थान में BJP ने मार ली अपने पैरों पर कुल्‍हाड़ी? अब बनाया ये तगड़ा प्‍लान?

BJP in Lok Sabha Election 2024 Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 में क्‍या राजस्‍थान में मोदी लहर नहीं चल रही? अबकी बार फिर से BJP की 25 सीट नहीं आएगी? कांग्रेस का खाता खुल जाएगा? खबर तो ये भी कि राजस्‍थान भाजपा ने खुद ही अपने पैरों पर कुल्‍हाड़ी मार ली।

दरअसल, राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। साल 2014 से सभी सीटें भाजपा जीत रही, मगर इस बार सियासी समीकरण गड़बड़ाते दिख रहे हैं। 19 अप्रैल को 25 में से 12 सीटों पर मतदान हुआ और शेष 13 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग है।

jodhpur Lok Sabha Elections 2024

राजस्‍थान में पहले चरण की 12 सीटों पर मतदान करीब छह प्रतिशत घटा है। कम मतदान होने के कारण भाजपा को नुकसान माना जा रहा है। हालांकि मत मतदान से भाजपा-कांग्रेस में से किसे फायदा हुआ है? इसका पता 4 जून को मतगणना से चल पाएगा।

पहले चरण का मतदान देख भाजपा की टेंशन बढ़ गई। जयपुर से दिल्‍ली तक मंथन हुआ है। खबर है कि ख्‍ुद भाजपा वाले ही मान रहे हैं। राजस्थान के पहले चरण के मतदान में करीब 6 फीसदी की गिरावट की बड़ी वजह RSS और भाजपा संगठन है। दोनों ही राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव 2023 के मुक़ाबले लोकसभा चुनाव 2024 में कम सक्रिय दिखाई दिए हैं।

jodhpur Lok Sabha Elections 2024

सूत्रों के हवाले से भाजपा वाले यह कह रहे हैं कि पूर्व संगठन महासचिव चंद्रशेखर के अचानक तेलंगाना तबादले के कारण भी स्थिति बिगड़ी हुई है। क्योंकि संगठन महासचिव का पद खाली है और प्रदेश अध्यक्ष अपने चुनाव क्षेत्र तक ही सीमित हैं। जबकि प्रदेश संगठन प्रभारी अरुण सिंह की जगह भी अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं हुई है।

दूसरे चरण के लिए भाजपा का प्‍लान

राजस्‍थान में दूसरे चरण में कोटा, जोधपुर व बाड़मेर-जैसलमेर जैसी हॉट सीट समेत 13 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान है। पहले चरण के मतदान में कम वोटिंग से भाजपा के बड़े नेता बेहद चिंतित हैं। कोर ग्रुप को दिल्ली से निर्देश मिले हैं कि रणनीति पर फोकस करें और ज़मीनी सच्चाई को समझने की गलती दूसरे चरण के मतदान में नहीं होनी चाहिए।

पहले चरण पर क्‍या कर रहा फलोदी सट्टा बाजार?

चुनावों में अपने सटीक अनुमानों के लिए विख्‍यात या कुख्‍यात फलोदी सट्टा बाजार ने तो राजस्‍थान की 12 सीटों पर पहले चरण का मतदान देख ही कांग्रेस का खाता खोल दिया है। 12 में से तीन-चार सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया जा रहा है। जहां भाजपा की स्थिति बताई जा रही है। उनमें झुंझुनूं, सीकर व चूरू की सीटें बताई जा रही हैं।

गठबंधन व बागी खोलेंगे कांग्रेस का खाता

बीते दो लोकसभा चुनावों में राजस्‍थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है। इस बार कम मतदान की वजह से झुंझुनूं में कांग्रेस प्रत्‍याशी बृजेंद्र सिंह ओला की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, चूरू में भाजपा के बागी राहुल कस्‍वां भी कांग्रेस को जीत दिला सकते हैं। इनके अलावा सीकर में माकपा-इंडिया गठबंधन प्रत्‍याशी अमराराम भी कांग्रेस का खाता खोल सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+