Nagaur seat: बेनीवाल से हाथ मिलाकर गहलोत ने दिव्या मदेरणा, हरीश चौधरी व डोटासरा को निपटा दिया?
Congress-RLP alliance in Nagaur Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राजस्थान की तीन और सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जयपुर ग्रामीण से अनिल चौपड़ा, करौली-धौलपुर से भजनलाल जाटव को उतारा है।
नागौर संसदीय सीट कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के लिए छोड़ी है, जिस पर आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने नागौर सीट पर डॉ. ज्योति मिर्धा को टिकट दे रखा है।

राजस्थान की सियासत में चर्चा है कि नागौर सीट पर हनुमान बेनीवाल के साथ गठबंधन कराने में पूर्व सीएम अशोक गहलोत की सबसे बड़ी भूमिका रही है। नागौर में हनुमान बेनीवाल पिछली बार भाजपा से गठबंधन करके सांसद बने थे।
चर्चा तो यह भी है कि हनुमान बेनीवाल से नागौर में हाथ मिलाकर अशोक गहलोत ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। इससे गहलोत ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह, जोधपुर के ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा व बाड़मेर के बायतु विधायक हरीश चौधरी को निपटा दिया।

राजस्थान की राजनीति में चर्चा है कि नागौर में हनुमान बेनीवाल से गठबंधन के पक्ष अकेले अशोक गहलोत ही थे, जबकि विधानसभा चुनाव में दिव्या मदेरणा व हरीश चौधरी के लिए हनुमान बेनीवाल वोट कटवा साबित हुए थे। ये दोनों गठबंधन के खिलाफ थे। वहीं, डोटासरा अपने किसी रिश्तेदार को नागौर सीट से लॉंच करना चाहते थे।
पर्दे के पीछे हैं अशोक गहलोत
कांग्रेस के साथ नागौर सीट पर गठबंधन के बाद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए इसे देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए उठाया कदम बताया। बेनीवाल ने पोस्ट में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को धन्यवाद दिया, मगर अशोक गहलोत का कोई जिक्र नहीं किया। लोग कह रहे हैं कि गहलोत ने पर्दे के पीछे रहकर सारा खेल किया है।
इन सीटों पर प्रत्याशी उतारने बाकी
राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। कांग्रेस ने कुल 15 सीटों पर प्रत्याशी कर दिए। नागौर व सीकर गठबंधन के लिए छोड़ दी जबकि बांसवाड़ा में भारतीय आदिवासी से गठबंधन की चर्चा है। ऐसे में अब कांग्रेस को भीलवाड़ा, दौसा, कोटा, राजसमंद व अजमेर सीट पर प्रत्याशी घोषित करना शेष है।
राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवार
1 बीकानेर - गोविंद राम मेघवाल
2 चूरू - राहुला कस्वां
3 झुंझुनूं - बृजेंद्र ओला
4 अलवर - ललित यादव
5 भरतपुर - संजना जाटव
6 टोंक - हरीश चंद मीणा
7 जोधपुर - करन सिंह
8 जालोर- वैभव गहलोत
9 उदयपुर- तारा चंद मीणा
10 चित्तौड़गढ़ - उदयलाल अंजना
11 श्रीगंगानगर - कुलदीप इन्दौरा
12 पाली - संगीता बेनीवाल
13 जयपुर शहर - सुनील शर्मा
14 बारां - उर्मिला जैन
15 जयपुर ग्रामीण- अनिल चोपड़ा
16 करौली-धौलपुर- भजनलाल जाटव
17 नागौर- RLP के साथ गठबंधन
18 सीकर- CPI-M के साथ गठबंधन
19 बांसवाड़ा- बाप के साथ गठबंधन
20 बाड़मेर- उम्मेदाराम बेनीवाल












Click it and Unblock the Notifications