लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 साल में कितने लाख वोटर बढ़े? इस बार बॉर्डर पर ड्रोन से चेकिंग
Rajasthan Total Voters for Lok Sabha Election 2024: देश में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने 16 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। राजस्थान में दो चरण में 19 अप्रैल व 26 अप्रैल को मतदान होगा। 4 जून को मतगणना होनी है।
लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की कुल 25 सीटों पर कुल 5 करोड़ 32 लाख 9 हजार 789 मतदाता अपने मतदाधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 18 से 19 साल के वोटरों की संख्या 15 लाख से ज्यादा हो गई है।

लोकसभा चुनाव के लिए बीते पांच साल में पूरे राजस्थान में साढ़े 23 लाख से ज्यादा मतदाता बढ़े हैं, जो करीब 9.48 प्रतिशत हैं। युवा मतदाताओं संख्या में 22.49 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
वहीं, भाजपा-कांग्रेस का फोकस फर्स्ट टाइम वोटर पर है। ये तीन प्रतिशत वोटर हार-जीत में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। प्रदेश में 100 साल से ज्यादा उम्र के करीब 20 हजार 496 वोटर हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान के मतदाता
पुरुष मतदाता - 2 करोड़ 77 लाख 38 हजार 377
महिला मतदाता - 2 करोड़ 54 लाख 70 हजार 796
फर्स्ट टाइम वोटर - 15 लाख 70 हजार 490
दिव्यांग वोटर - 57 लाख 2 हजार 965
थर्ड जेंडर वोटर - 616
कुल मतदाता - 5 करोड़ 32 लाख 9 हजार 789

लोकसभा चुनाव 2019 में राजस्थान के मतदाता
पुरुष मतदाता - 2 करोड़ 53 लाख 85 हजार 361
महिला मतदाता - 2 करोड़ 32 लाख 16 हजार 544
फर्स्ट टाइम वोटर - 12 लाख 82 हजार 118
दिव्यांग वोटर - 43 लाख 6 हजार 125
थर्ड जेंडर वोटर - 265
कुल मतदाता - 4 करोड़ 86 लाख 2 हजार 170
राजस्थान बोर्ड पर ड्रोन से नजर
राजस्थान में श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर लोकसभा क्षेत्र भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से लगते हैं। चुनाव में बॉर्डर पार से गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए ने चुनाव आयोग ने ड्रोन से चेकिंग के निर्देश दिए हैं।
पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीटों पर मतदान
श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं, नागौर, सीकर, दौसा, भरतपुर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, करौली-धौलपुर
दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 सीटों पर मतदान
-जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, पाली, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा, अजमेर, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां, टोंक-सवाई माधोपुर












Click it and Unblock the Notifications