Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार गलत साबित हुआ तो राजस्थान में इन महिलाओं का कांग्रेस MP बनना तय
Phalodi Satta Bazar News: लोकसभा चुनाव 2024 में अंतिम चरण का मतदान एक जून को होगा। इसके बाद 4 जून को देशभर की सभी 543 सीटों के मतों की गिनती की जाएगी। आम चुनाव 2024 के नतीजों के साथ ही भाजपा-कांग्रेस नेताओं के हार-जीत के दावों और फलोदी सट्टा बाजार के अनुमानों की हकीकत भी सामने आ जाएगी। पता लग जाएगा कि फलोदी सटोरियों के अनुमान सच साबित हुए या गलत?
अगर फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान गलत साबित हुए तो राजस्थान से अबकी बार कांग्रेस की तीन महिला उम्मीदवारों का सांसद बनना तय है। हालांकि अन्य उम्मीदवारों के हाथ भी बाजी लग सकती है। वैसे भी फलोदी सट्टा का अनुमान है कि इस बार कांग्रेस राजस्थान में 10 साल बाद खाता खोल सकती है।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार सच साबित हुआ तो राजस्थान में ये 3 महिलाएं बन जाएंगी BJP सांसद

राजस्थान में 19 व 26 अप्रैल को हुए दो चरणों के मतदान के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान सभी 25 सीटों को लेकर जो भाव दिए, उनमें कांग्रेस की एक भी महिला उम्मीदवार जीत दर्ज करती नहीं दिख रही। इसके उलट अगर बाद फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान पूरी तरह से गलत साबित होते हैं तो कांग्रेस की संजना जाटव, संगीता बेनीवाल और उर्मिला जैन भाया सांसद बन सकती हैं।
झालावाड़-बारां लोकसभा चुनाव 2024 (Jhalawar-Baran Lok Sabha Election 2024)
यह सीट भाजपा का गढ़ है। यहां पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया और साल 2004 से वसुंधरा के बेटे दुष्यंत सिंह सांसद बनते आ रहे हैं। इस बार कांग्रेस ने दुष्यंत सिंह के सामने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन भाया को उतारा है। उर्मिला जैन यहां से पहले भी हार चुकी हैं।
साल 2024 के चुनाव में भी फलोदी सट्टा बाजार भाजपा के दुष्यंत सिंह की जीत के भाव 5-10 पैसे निकाले हैं जबकि उर्मिला जैन भावा के भाव 10-15 पैसे हैं। फलोदी सट्टा बाजार के भावों में उलटफेर होने की स्थिति में उर्मिला जैन भाया जीत सकती हैं।
पाली लोकसभा चुनाव 2024 (Pali Lok Sabha Election 2024)
पाली में भाजपा ने दो बार के सांसद पीपी चौधरी को तीसरी बार टिकट दिया। फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि 35-40 पैसे के भाव में पीपी चौधरी की हैट्रिक लगा सकते हैं। कांग्रेस की संगीता बेनीवाल की जीत के भाव 3 रुपए हैं। भाव बहुत ज्यादा होने के कारण बेनीवाल की जीत मुश्किल लग रही है। अगर फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी गलत साबित होती है तो संगीता बेनीवाल या कोई भी जीत सकता है।
भरतपुर लोकसभा चुनाव 2024 (Bharatpur Lok Sabha Election 2024)
फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान गलत साबित होने की स्थिति में राजस्थान कांग्रेस में तीसरी सांसद के रूप संजना जाटव मिल सकती है। भरतपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संजना जाटव सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं। भाजपा ने इनके सामने रामस्वरूप कोली को टिकट दिया। फलोदी के सटोरिया का अनुमान है कि 40-50 पैसे के भाव में कोली जीत सकते हैं जबकि संजना जाटव के भाव एक रुपए 50 पैसे दे रखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications