Rajasthan Lok Sabha Election: राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस के सर्वाधिक 14 प्रत्याशी जाट, मुस्लिम एक भी नहीं
Lok Sabha Election Candidate Rajasthan: राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। भाजपा और कांग्रेस ने 24-24 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
भाजपा ने अभी भीलवाड़ा व कांग्रेस ने बांसवाड़ा में प्रत्याशी नहीं उतारा है। कांग्रेस बांसवाड़ा में भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) से गठबंधन की कोशिश में है।

राजस्थान के लोकसभा चुनाव 2024 में बात अगर जातिगत समीकरण की जाए तो भाजपा-कांग्रेस दोनों ने सबसे ज्यादा दांव जाटों पर लगाया गया है। कुल 14 जाट चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से कांग्रेस की ओर से गठबंधन समेत 8 और भाजपा की ओर से 6 जाट उम्मीदवार मैदान में हैं।
साल 2024 के लोकसभा चुनाव की खास बात यह है कि भाजपा-कांग्रेस दोनों ने ही एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया, जबकि साल 2019 के चुनाव में सिर्फ कांग्रेस ने चूरू सीट से मुस्लिम प्रत्याशी रफीक मंडेलिया को उतारा था। भाजपा ने दोनों ही चुनावों में एक भी मुस्लिम को प्रत्याशी नहीं बनाया।

बता दें कि राजस्थान में गठबंधन समेत दोनों दलों ने एससी की चार और एसटी की 3 सीटों को छोड़कर शेष 18 सीटों पर 22 ओबीसी प्रत्याशी को टिकट दिया है। इन ओबीसी उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा जाट हैं।
बात सामान्य वर्ग की करें तो भाजपा ने इस श्रेणी से सात उम्मीदवार उतारे हैं। सात राजपूत व दो ब्राह्मण हैं। वहीं, कांग्रेस ने एक भी ब्राह्मण उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है। कांग्रेस ने जयपुर से ब्राह्मण प्रत्याशी सुनील शर्मा को उतारा था, मगर बाद में उनसे टिकट छीनकर प्रताप सिंह खाचरियावास को दे दिया।
राजस्थान में कांग्रेस-भाजपा उम्मीदवार
लोकसभा क्षेत्र- कांग्रेस+गठबंधन - भाजपा
• बीकानेर - गोविंद राम मेघवाल VS अर्जुनराम मेघवाल
• अलवर - ललित यादव VS भूपेंद्र यादव
• भरतपुर - संजना जाटव VS रामस्वरूप कोली
•जोधपुर - करण सिंह उचियारड़ा VS गजेंद्र सिंह शेखावत
• जालोर - वैभव गहलोत VS लुंबाराम चौधरी
• चितौड़गढ़- उदयलाल आंजना VS सीपी जोशी
• उदयपुर - ताराचंद मीणा VS मन्नालाल रावत
• चूरू - राहुल कस्वां VS देवेंद्र झाझड़िया
• श्रीगंगानगर - कुलदीप इंदौरा VS प्रियंका बैलाण
• झुंझुनूं - बृजेंद्र ओला VS शुभकरण चौधरी
• जयपुर ग्रामीण - अनिल चोपड़ा VS राव राजेंद्र सिंह
• जयपुर शहर - प्रताप सिंह VS मंजू शर्मा
• टोंक - हरीश मीणा VS सुखबीर जौनापुरिया
• अजमेर - रामचरण चौधरी VS भागीरथ चौधरी
• राजसमंद - सुदर्शन रावत VS महिमा सिंह
• सीकर - अमराराम VS सुमेधानंद सरस्वती
• नागौर - RLP हनुमान बेनीवाल VS ज्योति मिर्धा
• दौसा - मुरारी लाल मीणा VS कन्हैया लाल मीणा
• कोटा - प्रहलाद गुंजल VS ओम बिरला
• बाड़मेर - उम्मेदा राम बेनीवाल VS कैलाश चौधरी
• पाली - संगीता बेनीवाल VS पीपी चौधरी
• धौलपुर-करौली - भजनलाल जाटव VS इंदु देवी जाटव
• बांसवाड़ा - ? (राजकुमार रोत) VS महेंद्रजीत मालवीय
• झालावाड़ - उर्मिला जैन भाया VS दुष्यंत सिंह
• भीलवाड़ा - दामोदर गुर्जर VS ?












Click it and Unblock the Notifications