लोकसभा चुनाव 2024: बाड़मेर सीट पर पोपटलाल की मेहनत रंग लाई तो चुनाव हार जाएंगे रविंद्र भाटी
Barmer Jaisalmer Lok Sabha ELection 2024: बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर कैलाश चौधरी के लिए मोदी लहर चले या निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी की आंधी या फिर कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल का कोई जादू। अगर इस बार पोपट लाल की किस्मत ने साथ दे दिया तो ये तीनों ही प्रमुख प्रत्याशी लोकसभा चुनाव 2024 में हार जाएंगे।
भारत-पाकिस्तान सीमा से सटी बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। उम्मेदाराम बेनीवाल, रविंद्र भाटी व कैलाश चौधरी के साथ ही पोपट लाल ने भी ताल ठोक रखी है। कभी सिलेंडर सिर पर उठाए तो कभी TVS XL 100 मोपेड पर सवार होकर चुनाव प्रचार करते भी नजर आ रहे हैं।

30 साल में 14वीं बार चुनाव लड़ रहे पोपट लाल
दरअसल, पोपट लाल 30 साल से संघर्ष कर रहे हैं। सरपंच, विधायक व सांसद बनने के लिए 13 बार चुनाव लड़ चुके हैं। कभी नहीं जीते। अब बाड़मेर-जैसलमेर सांसद बनने के लिए 14वीं बार में लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डटे हुए हैं।
कौन हैं पोपट लाल?
- बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पोपट लाल की उम्र 54 साल है।
- पोपट लाल मूल रूप से बाड़मेर जिले की सिवाना तहसील के गांव सरगरों का बास मायलावास के रहने वाले हैं। इनके पिता का नाम लुंबाराम है।
- पोपट लाल ने रमदान हूंडिया सेकंडरी स्कूल मौकलसर से साल 1988 में पांचवीं कक्षा पास की। दसवीं राजस्थान स्टेट ओपन से पास की थी।
- पोपट लाल पेश से मजूदर हैं। इनका चुनाव चिन्ह है, जिसे ये हाथ में लेकर चुनाव प्रचार भी करते हैं।
- पोपट लाल की शादी गीता देवी से हुई है। लोकसभा चुनाव 2024 में हाथ नकदी 50 हजार व बैंक में 5 हजार रुपए जमा बताए।
- पोपट लाल की कुल संपत्ति 3 लाख 55 हजार रुपए हैं। इनमें बैंक जमा व नकदी के अलावा तीन लाख का पुस्तैनी घर शामिल है।
लोकसभा सीट बाड़मेर का सियासी गणित
बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने मौजूदा सांसद व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी पर फिर दांव लगाया है जबकि कांग्रेस ने आरएलपी छोड़कर आए उम्मेदाराम बेनीवाल को टिकट दिया है। शिव सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। रविंद्र भाटी की नामांकन रैली में आई भीड़ की चर्चा बाड़मेर से लेकर जयपुर-दिल्ली तक हुई।












Click it and Unblock the Notifications