Rajasthan News: अजमेर के तारागढ़ में दारू को पानी समझकर पी गया तेंदुआ, फिर जो हुआ...देखिए वीडियो

Ajmer Viral Vedio: राजस्थान के अजमेर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अजमेर शहर से सटे तारागढ़ गांव में एक तेंदुआ शराब की भट्टी से पानी समझकर दारू पी गया। शराब पीने के बाद तेंदुए का क्या हाल हुआ? वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, अजमेर के तारागढ़ इलाके में जंगली जानवर घूमते रहते हैं। इस इलाके में कई बार ग्रामीणों को तेंदुए नजर आ गए। यहां तेंदुओं का खौफ रहता है। ऐसे में ग्रामीण सतर्क और सावधान रहते हैं।

Leopard

इस इलाके में एक तेंदुआ जंगल में घूमते हुए एक शराब की भट्टी के करीब जा पहुंचा। शायद तेंदुए को ज्यादा प्यास लगी थी। वह कच्ची शराब की भट्टी में पड़ी दारु को पानी समझकर पी गया। बस फिर क्या था। नशे में धुत्त होकर तेंदुआ लड़खड़ाने लगा।

इसी बीच गांव में तेंदुआ घुसने की जानकारी मिलने के बाद लोग इकट्ठा हो गए। डरे सहमें लोग तेंदुलकर के करीब जाने से घबरा गए। लेकिन तेंदुए की चाल देख कर उन्हें समझ आ गया कि तेंदुआ कच्ची शराब की भट्टी से पानी समझकर शराब पी चुका है और अब लड़खड़ा रहा है।

बस फिर क्या था। ग्रामीण अपने मोबाइल का वीडियो ऑन कर तेंदुए के करीब पहुंच गए। उन्होंने मजे लेने के साथ ही तेंदुए के वीडियो बनाना शुरू कर दिए। (नीचे देखिए वीडियो)

तेंदुए की हालत को जानकर ग्रामीणों ने उसके मजे लेना शुरू कर दिया। कोई उसे सहला रहा था तो कोई उसकी पूछ पकड़ कर घूम रहा था। शराब के नशे से बेहाल तेंदुआ किसी को कुछ कहने की स्थिति में नहीं था।

तेंदुए के खौफ से लोग घरों में दुबक जाया करते थे। वही उसके मजे ले रहे थे। अब शराब के नशे में धुत्त तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों को उसके मजे लेते हुए साफ तौर पर देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि अजमेर का तारागढ़ गांव शहर से सटा हुआ इलाका है। जंगली इलाका होने की वजह से यहां अमूमन जंगली जानवर दिख जाते हैं। इस इलाके में कई बार लोगों को तेंदुए भी नजर आते हैं। लेकिन किसी जंगली जानवर का ऐसा भी हाल होगा। किसी ने सोचा तक नहीं था।

दरअसल, यह वीडियो अजमेर के तारागढ़ का नहीं है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले साल से वायरल हो रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कोई इसे एमपी का बता रहा तो कोई गुजरात का वीडियो। एक दावा तो यह भी किया जा रहा है कि तेंदुए ने शराब पी ही नहीं थी। बीमार होने की वजह से तेंदुआ ऐसा बर्ताव कर रहा था। लेकिन राजस्थान में यह वीडियो एक बार सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर इसे जमकर वायरल किया जा रहा है। वन इंडिया हिंदी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+