PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को काले झंडे दिखाने पर कांग्रेसियों ने भाजपा वालों पर बरसाई लाठियां, VIDEO

PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को काले झंडे दिखाने पर कांग्रेसियों ने भाजपा वालों को बरसाई लाठियां

झुंझुनूं, 3 मार्च। राजस्थान के झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस देखती रही और कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा वालों पर लाठियां बरसाते रहे।

 सदस्यता अभियान को लेकर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के आ रहे

सदस्यता अभियान को लेकर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के आ रहे

हुआ यूं कि राजस्थान कांग्रेस कमेटी यानी पीसीसी के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा बुधवार को झुंझुनूं के दौरे पर थे। डोटासरा व महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम के साथ सवा तीन बजे झुंझुनूं पहुंचे थे। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा झुंझुनूं में मंड्रेला रोड स्थित एक होटल में सदस्यता अभियान को लेकर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के आ रहे थे।

उनकी गाड़ी के सामने आ गए और काले झंडे दिखाने लगे

उनकी गाड़ी के सामने आ गए और काले झंडे दिखाने लगे

डोटासरा का काफिला झुंझुनूं में अग्रसेन सर्किल पहुंचा तो यहां पर पहले से छुपे बैठे भाजयुमो के एक दर्जन कार्यकर्ता अचानक उनकी गाड़ी के सामने आ गए और काले झंडे दिखाने लगे। रीट परीक्षा में धांधली को लेकर विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोविंद सिंह डोटासरा को काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। इस दौरान वहां तैनात पुलिस के जवान भाजपा कार्यकर्ताओं को हटा पाते इससे पहले ही कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता हाथों में लाठियां लेकर गाड़ियों से नीचे उतरे और काले झंडे दिखा रहे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर बरसाने लगे।

झुंझुनूं कोतवाली में मामला दर्ज

उधर, पुलिस ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ की रिपोर्ट पर झुंझुनूं कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रीट में हुई धांधली की सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को ज्ञापन देने उनकी गाड़ी पास आए थे। इसी दौरान कांग्रेस सेवादल सीकर के जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाटड़, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा आदि ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियों से हमला किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

इस संबंध में झुंझुनूं एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने कहा कि ​पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आ सकेगी। प्रदर्शन करने वालों पर लाठियां किसने चलाई? वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया का कहना है कि रीट में हुई धांधली की सीबीआई से जांच करवाने की मांग को लेकर किए जा रहे विरोध को दबाने के लिए पीसीसी चीफ ने लाठियां चलवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+