Rajasthan Weather: 24 घंटे में बदलेगा राजस्थान का मौसम, आंधी व भारी बारिश का अलर्ट, ये जिले होंगे प्रभावित
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले 48 घंटे में मौसम के अलग अलग रंग देखने को मिले।

गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि हुई, जबकि शुक्रवार को पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन बारिश और तेज हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटों में कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है।
जयपुर से लेकर बीकानेर तक, मौसम ने दिखाई अलग-अलग रंगत (Rajasthan Weather News)
पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुवार को जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग के जिलों में बारिश और ओलावृष्टि देखी गई। उत्तर-पूर्वी राजस्थान में इसका सबसे ज्यादा असर रहा। हनुमानगढ़ और चूरू में ओलावृष्टि हुई, जबकि श्रीगंगानगर और अलवर-भरतपुर क्षेत्रों में देर रात तक बारिश जारी रही। इस बदलाव के कारण हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।
राजधानी जयपुर में भी बारिश ने बढ़ाई ठंडक (Rain in Jaipur Weather Forecast)
राजधानी जयपुर में भी गुरुवार को मौसम ने करवट ली। दोपहर में बादल छाए और प्रताप नगर, सांगानेर, जगतपुरा, मालवीय नगर और दुर्गापुरा क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। हालांकि, वैशाली नगर और एमआई रोड जैसे इलाकों में मौसम शुष्क रहा। जयपुर में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
किसानों के लिए चेतावनी, फसलों को बचाने की तैयारी
मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 16 मार्च के बीच राजस्थान में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाएं।
तापमान में गिरावट, येलो अलर्ट जारी (Rain Alert in Rajasthan)
पिछले 24 घंटों में चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक था। वहीं, संगरिया में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने करौली, धौलपुर, दौसा, जयपुर, अलवर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, फलोदी, नागौर, हनुमानगढ़ और गंगानगर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 48 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications