Weather: दिल्ली में आज फिर होगी बारिश, UP-राजस्थान में भी बूंदाबांदी के आसार, कैसा रहेगा देशभर में मौसम?
Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में लोगों को होली के त्योहार के अवसर पर शाम को हुई बारिश से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम विभाग (आरएमसी) ने आज (15 मार्च) के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली के साथ देश के कई हिस्सों में आज बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च को दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश के बिजली चमकने की संभावना है। दिल्ली में आज 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं भी चलेंगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली में आज सुबह के समय सतह पर हवा की मुख्य गति 04-06 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पूर्व दिशा से आने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और दोपहर के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से 08-10 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। आईएमडी ने एक दैनिक बुलेटिन में कहा कि शाम और रात के समय यह गति घटकर दक्षिण-पूर्व दिशा से 06 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी।
दिल्ली में 16 मार्च को भी होगी बारिश
आईएमडी ने 16 मार्च को भी दिल्ली में बहुत हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की भविष्यवाणी की है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
कैसा रहेगा आज देशभर में मौसम?
🔴 15 मार्च से 16 मार्च के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
🔴 आज पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की बारिश होगी। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ बिजली चमकने का अलर्ट है। 15 मार्च से 16 मार्च के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश होगी।
🔴 छत्तीसगढ़ में अभी से गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। वहां तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आज भी राज्य में तापमान ऐसे ही बना रहेगा।
🔴 राजस्थान के 11 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से राजस्थान के जयपुर, सीकर, भरतपुर, बीकानेर , अलवर, दौसा और चूरू कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
🔴 बिहार में भी तापमान अभी से 35 डिग्री के ऊपर दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में बिहार में भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। बिहार में आज मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं 16 मार्च यानी रविवार को बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावन है।












Click it and Unblock the Notifications