आखिर उस आधी रात को क्या हुआ.... पूर्व विधायक की पत्नी और बेटी सड़क पर रोती हुई लगा रही थी गुहार

Rajasthan News: कांग्रेस के दिवंगत पूर्व विधायक की बेटी ने दादा पर मारपीट कर घर से बाहर निकलने का आरोप लगाया है। बेटी ने अपनी मां के साथ आधी रात को दादा पर घर से बाहर निकालने का आरोप लगा वीडियो सोश्यल मीडिया पर वायरल किया है।

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में करीब एक महीने पहले मांडलगढ़ क्षेत्र के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की संदिग्ध मौत के मामले के बाद विवेक धाकड़ की बेटी ने अपने दादा कन्हैयालाल धाकड़ पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है।

late-former-mlas-wife-and-daughters-grandfather-accused-thrown-out-of-house-at-midnight

अब बेटी और उसकी मां का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर भीलवाड़ा शहर की सुभाषनगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दरअसल 4 अप्रैल को भीलवाड़ा जिले की मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में अपने निवास पर फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी थी।

विवेक धाकड़ की मौत के कारणो की सुभाष नगर थाना पुलिस जांच कर रही है। वही आज विवेक धाकड़ की पत्नी व बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विवेक धाकड़ की बेटी अपने दादा पूर्व जिला प्रमुख कन्हैयालाल धाकड़ पर मारपीट कर घर से बाहर निकलने का आरोप लगा रही है।

वायरल वीडियो में विवेक धाकड़ की बेटी अवन्नी धाकड़ ने रोते हुए अपने पिता की मौत के मामले में कहा की मेरा नाम अवन्नी धाकड़ है ओर मेरे पिताजी का नाम स्वर्गीय विवेक धाकड़ है।

मेरे पिताजी कांग्रेस के एक्स एमएलए रह चुके थे अभी थोड़े समय पूर्व उनकी संदेहास्पद मौत हो चुकी थी इसकी निष्पक्ष जांच के लिए मेरी मम्मी ने मेरे दादाजी कन्हैयालाल धाकड़ को कहा था।

इस बात को लेकर मेरे दादाजी पूर्व जिला प्रमुख कन्हैयालाल धाकड़ व मेरी भुआओ ने मेरी मम्मी और मेरे साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है हमारी कोई भी मदद नहीं कर रहा है । जो भी मेरे पापा को जानते हैं हमारे मदद करें।

वही इस मामले को लेकर भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने कहा की एक महापूर्व पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने पंखे पर लटक कर आत्महत्या की थी। हमने उस समय मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की थी अभी भी जांच जारी है।

रविवार को उनके घर पर आपस में कहासुनी हो गई थी। हम मौके पर पहुंचे उनको समझा दिया था अभी तक हमारे पास कोई रिपोर्ट नहीं आई है अगर रिपोर्ट आएगी तो हम रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

वही वायरल वीडियो कि हम जांच कर रहे हैं जहां पोती अपने दादा पर आरोप लगा रही है उसकी भी हम जांच कर नियमानुसार कारवाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+