कृपाल गैंग का अजमेर जेल से भरतपुर तक कनेक्शन, पुलिस से बचने के लिए बदमाश बन गया महिला, लेकिन धरा गया

Rajasthan News: राजस्थान में एक शातिर आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए महिला तक बन गया लेकिन खाकी की पकड़ से वो बच नहीं पाया। पुलिस ने शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भरतपुर में पुलिस से बचने के लिए एक शातिर आरोपी ने महिला का भेष धर लिया बताया जा रहा है कि कुलदीप के साथियों की रेकी करने में थी इसकी मुख्य भूमिका थी इस मामले में पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

भरतपुर पुलिस ने महिला के भेष में रह रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलदीप के मिलने वाले 3 लोगों की रेकी करने वालों आरोपियों में मुख्य आरोपी है।

kripal-gang-planned-a-murder-in-ajmer-high-security-jail-bharatpur-police-arrested-12-gangsters

पुलिस ने हत्या की साजिश बना रहे 11 बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में 11 मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।

कृपाल गैंग के कुछ बदमाश अजमेर की सिक्योरिटी जेल से कुलदीप के साथियों की हत्या करने की साजिश बना रहे थे। पुलिस को जैसे ही इस साजिश का पता लगा तभी पुलिस ने एक के बाद 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

11 में से 3 आरोपियों को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से गिरफ्तार किया गया था। इस साजिश में मुख्य भूमिका निभाने वाले आरोपी रोहित सिनसिनवार निवासी हथैनी थाना चिकसाना हाल निवासी रंजीत नगर थाना कोतवाली फरार था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी को कंजौली लाइन से गिरफ्तार किया गया है।

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि हाल ही मैं गैंगस्टर के खिलाफ के कार्रवाई की गई थी। जेल से हत्या की साजिश रचने के प्रकरण में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कुछ लोग रेकी करने में शामिल थे। उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

कुछ ऐसे लोग जिन्हें अजमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया था। रेकी करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले आरोपी रोहित हथैनी को आज गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी को कंजौली लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ 10 मुक़दमे दर्ज हैं। आरोपी की जल्द ही हिस्ट्रीशीट सम्बंधित थाने में खोली जाएगी।

एसपी ने बताया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए महिला का भेष रखकर एक जगह रह रहा था। कोतवाली था पुलिस और DST टीम के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी से हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+