राजस्थान के दो दिग्गज नेताओं की मुलाकात, किरोड़ी- हरीशचंद्र की मुलाकात के मायने क्या ?

Rajasthan News: राजस्थान में किरोड़ी लाल मीना वैसे तो किसी पहचान के मोहताज नहीं है लेकिन जिस तरह वो लगातार सुर्खियों में बने हुए उससे उनकी प्रदेश से ज्यादा दिल्ली के सियासी गलियों में चर्चा है।

लेकिन आज किरोड़ी लाल मीना ने खुद साबित कर दिया कि कैसे उनकी चर्चा आमजन से लेकर खास लोगों में होती है।आज चर्चा ज्यादा इसलिए हो रही है कि जब टोंक-सवाईमाधोपुर के नवनिर्वाचित सांसद हरीशचंद्र मीना ने सवाईमाधोपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान मुलाकात हुई तो वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

दरअसल कृषि मंत्री एंव सवाई माधोपुर विधायक डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा विगत तीन दिनों से सवाई माधोपुर में है । अपने सवाई माधोपुर दौरे के दौरान आज डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा सर्किट हाऊस में जनसुनवाई कर रहे थे, तभी अचानक टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सीट के कांग्रेस सांसद हरीशचंद्र मीणा डॉक्टर किरोड़ी से मिलने सर्किट हाउस पहुंच गए।

kirori-lal-meena-of-bjp-and-harishchandra-meena-of-congress-met-in-rajasthan-politics

इस दौरान हरीश मीणा का डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दोनों की आपसी मुलाकात के दौरान भाजपा नेता कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा व कांग्रेसी सांसद हरीशचंद्र मीणा की केमेस्ट्री लाजवाब दिखाई दी।

इस दौरान सांसद हरीशचंद्र मीणा ने कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा की जनसुनवाई में आये हुए परिवादियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और कहा कि हम दोनों आप लोगो के लिए मिलकर काम करेंगे और आमजन के काम एंव क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मिलकर भी लोगो की समस्याओं को उनके सामने रखेंगे और समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे।

हरीशचंद्र मीणा ने लोगों से कहा कि डॉक्टर किरोड़ी और वह खुद साथ मिलकर आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। आपसी मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने आपस मे हंसी ठिठोली भी खूब की।

आपसी हंसी ठिठोली के दौरान डॉक्टर किरोड़ी ने कहा की हरीशचंद्र मीणा उनसे बड़े है तो हरीश मीणा ने कहा कि नहीं आप मुझसे बड़े है।

दोनों नेताओं ने जनसुनवाई के दौरान गाड़िया लुहारों की समस्याओं को सुना और हर संभव मदद का भरोसा दिया। सांसद हरीश मीणा डॉक्टर किरोडी लाल मीणा से कुछ देर बात चीत करने के बाद अपने लोगो के साथ वापस सर्किट हाउस से निकल गए।

वहीं डॉक्टर किरोडी लाल मीणा भी जनसुनवाई के बाद जयपुर के लिए रवाना हो गए। आपसी मुलाकात को लेकर ना तो कांग्रेस सांसद हरीश मीना ने कोई बयान दिया और ना ही कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कोई बयान दिया ।

लेकिन अब दोनों नेताओं की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे है। अब यह तो भविष्य के गर्भ में है कि इन दोनों नेताओं की मुलाकात नया क्या गुल खिलाती है या फिर यह मुलाकात महज एक औपचारिक मुलाकात थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+