Kirodilal Meena सवाई माधोपुर में किस से मांग रहे माफी, सिर पर जूतियां रखने को भी तैयार, देखें Video

Kirodilal Meena Maafi video: राजस्‍थान से राज्‍यसभा सांसद और सवाई माधोपुर से भाजपा उम्‍मीदवार डॉ. किरोड़ीलाल मीणा निर्दलीय उम्‍मीदवार आशा मीणा से माफी मांगने को तैयार हैं।

Kirodilal Meena Viral video: राजस्‍थान के दिग्‍गज नेता, राज्‍यसभा और सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने, पैर पकड़ लेने और जूतियां सिर पर रखने की बात कर रहे हैं।

Kirodilal Meena Viral video
दरअसल, सवाई माधोपुर सीट से भाजपा की आशा दावेदारी जता रही थी, मगर भाजपा का टिकट राज्‍यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को तो आशा मीणा ने बगावत कर डाली और निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में फार्म भर दिया।

एक चुनावी सभा को सम्‍बोधित करते हुए किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि ''मैं आप सबके बीच में आशा जी से प्रार्थना करना चाहूंगा कि मेरी 72 साल की उम्र हो गई है। 75 साल की उम्र में पार्टी हमें रिटायर कर देती है। 77 में मेरा भी रिटायरमेंट हो जाएगा।

डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि अब मेरा काम पांच साल का ही बचा है। जब मैं पांच साल बाद 77 का हो जाऊंगा तो खाट में पड़ा पड़ा खुल खुल करता रहूंगा। मैं और गोलमा ही साथ रहेंगे।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो सवाई माधोपुर से भाजपा प्रत्‍याशी किरोड़ीलाल मीणा ने यह भी कहा क‍ि आशा जी से मैं आप सबके बीच में प्रार्थना करना चाहूंगा कि आप चुनाव नहीं लड़े। विरोधियों के बहकावे में मत आओ। मैं सार्वजनिक रूप से प्रार्थना करूंगा और अगर कोई गलती हुई हो तो मैं आशा जी माफी मांगूंगा। मैंने तो यह भी तय कर रखा है कि मैं आशा जी के पैर पकड़ लूंगा। फिर भी नहीं मानी तो मैं उनकी जूतियां सिर पर रखकर घूम लूंगा।

उधर, कांग्रेस ने किरोड़ी के सामने दानिश अबरार को मैदान में उतार रखा है। चुनाव प्रचार के दौरान दानिश अबरार को कई जगहों पर विरोध का सामना करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+