Kirodi Lal Meena: इस्‍तीफा देने की तैयारी में मंत्री किरोड़ी लाल मीना, नहीं आ रहे ऑफिस, सरकारी गाड़ी भी छोड़ी

Kirodi Lal Meena Istifa: राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के इस्‍तीफे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीणा कभी भी इस्‍तीफा दे सकते हैं। वे इन दिनों ऑफिस नहीं जा रहे। सरकारी गाड़ी भी छोड़ रखी है।

राजस्‍थान में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के पास कृषि एवं उद्योग विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, जन अभियोग निराकरण विभाग की जिम्‍मेदारी है।

Rajasthan Minister Kirodi Lal Meena

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद से ही डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने इस्‍तीफा देने की तैयारी कर रखी है। सरकारी कामकाज से लगभग दूरी बना रखी है। सचिवालय, और कृषि भवन नहीं जा रहे। सरकारी गाड़ी का इस्‍तेमाल नहीं कर रहे हैं।

मीडिया में सूत्रों के हवाले से लिखा जा रहा है कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का इस्‍तीफा का लगभग तैयार है। सीएम भजनलाल शर्मा को भेजने भर की देरी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि आगामी दो-तीन दिन में मीणा के इस्‍तीफे पर कुछ बड़ा अपडेट मिलने वाला है।

क्‍यों इस्‍तीफा दे रहे किरोड़ी लाल मीना?

दरअसल, किरोड़ी लाल मीणा राजस्थान की राजनीति में दिग्‍गज भाजपा नेता हैं। मूलरूप से दौसा के रहने वाले हैं। दौसा ही नहीं बल्कि टोंक-सवाईमाधोपुर, करौली-धौलपुर व भरतपुर सीटों पर भी अच्‍छा खासा प्रभाव रखते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान मीणा ने कहा था कि अगर दौसा में भाजपा हार जाएगी तो वे इस्‍तीफा देंगे।

दौसा लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम

इस बार दौसा सीट से कांग्रेस ने स्‍थानीय विधायक मुरारी लाल मीणा को मैदान में उतारा था और भाजपा ने कन्‍हैया लाल मीणा को टिकट दिया।

मुरारी लाल मीना ने 646,266 और कन्‍हैया लाल मीना ने 4,08,926 वोट हासिल किए। मुरारी लाल मीना की जीत का अंतर 2,37,340 वोट रहे।

कांग्रेस ने कर रही इस्‍तीफे का इंतजार

लोकसभा चुनाव 2024 में 4 जून को नतीजे आए। दौसा से भाजपा उम्‍मीदवार कन्‍हैया लाल मीना की हार के बाद राजस्‍थान कांग्रेस ने किरोड़ी लाल मीना पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा-'इस्‍तीफे का इंतजार' वहीं, खुद किरोड़ी लाल मीना ने भी सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की। लिखा कि 'प्राण जाये पर वचन ना जाये'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+