Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किन्‍नर पूनम बुआ ने चाय वाले की बेटी की शादी में खर्च किए लाखों रुपए, धर्म की मां बनकर किया कन्‍यादान

किन्नर पूनम बुआ राजस्‍थान के सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में रहती हैं। उन्‍होंने धर्म की मां बनकर अन्नपूर्णा उर्फ मेघा की शादी की।

Kinnar Poonam Fatehpur Rajasthan

राजस्‍थान के सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी शहर में किन्‍नर समाज ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। किन्नर पूनम बुआ ने गरीब परिवार की बेटी धूमधाम से शादी करवाई है। शादी में केवल खूब खर्च किया बल्कि मां बनकर कन्‍यादान भी किया। किन्‍नर समाज के इस फैसले की पूरे जिले में प्रशंसा हो रही है।

फतेहपुर के किन्‍नर समाज ने पेश की मिसाल

फतेहपुर के किन्‍नर समाज ने पेश की मिसाल

अक्सर किन्नरों को शादी समारोह या अन्‍य किसी मांगलिक कार्यों की खुशी के मौकों पर नाचते-गाते हुए बधाई देते हुए देखा जाता है, लेकिन सीकर जिले के फतेहपुर शहर में किन्नर ने एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। फतेहपुर की किन्नर पूनम रेश्मा बुआ ने गरीब परिवार की बेटी की शादी में भात न्‍यौतने, दही टीका, दूल्‍हे का स्वागत टीका, कन्‍यादान समेत तमाम रस्‍में निभाई हैं।

 दुल्‍हन के पिता चलाते हैं चाय की दुकान

दुल्‍हन के पिता चलाते हैं चाय की दुकान

दरअसल, पूनम किन्नर फतेहपुर शेखावाटी की गद्दीनसीन हैं। शहर में लोग इनको पूनम बुआ के नाम से पुकारते हैं। किन्‍नर फतेहपुर के मुख्य बाजार की सकड़ी गली में पवन कुमार महर्षि की चाय की दुकान पर अक्‍सर चाय पीने रुका करती थी। वर्षों पूर्व यह सिलसिला शुरू हुआ था।

पवन कुमार की बेटी है मेघा

पवन कुमार की बेटी है मेघा

किन्‍नर पूनम को पता चला कि पवन कुमार की तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी अन्‍नपूर्णा उर्फ मेघा से पूनम का विशेष लगाव था। पवन की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पूनम बुआ ने मेघा की शादी करने की ठानी। उन्‍होंने मेघा के लिए फतेहपुर शेखावाटी शहर में ही चार बत्ती चौक स्थित पण्डित उमाशकंर के बेटे रजनीश के साथ मेघा का रिश्‍ता तय किया।

 रजनीश के साथ तय हुआ रिश्‍ता

रजनीश के साथ तय हुआ रिश्‍ता

मेघा का रजनीश के साथ रिश्‍ता तय किया था किन्‍नर पूनम दूल्‍हे के पिता सहित अन्य रिश्तेदारों के कपड़ों से लेकर झुआरी व जेवरात पर भी किन्‍नर पूनम बुआ ने ही रुपए खर्च किए। फिर 30 मार्च को रामनवमी के मौके पर धूमधाम से शादी करवाई। शादी में दूल्‍हा-दुल्हन के आभूषण, बारातियों का स्वागत, खाने की व्यवस्था सभी जिम्मेदारियों को बखूबी उठाया। 51 हजार रुपए नकद भेंट किए।

 ये किन्‍नर भी आए शादी में

ये किन्‍नर भी आए शादी में

यह विडम्‍बना है कि आज भी कई समाजों में किन्नरों को वो मान सम्‍मान नहीं मिलता, जिसके वे हकदार हैं। फिर किन्‍नर समाज ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। इस शादी समारोह में नवलगढ़ से अंजू बाई,रेश्मा बाई, बिसाऊ से सिमरन बाई आदि किन्‍नर भी पहुंचे।

 पूनम बुआ को दे रहे दुआएं

पूनम बुआ को दे रहे दुआएं

मीडिया से बातचीत में किन्‍नर पूनम ने बताया कि अब मेघा को अपनी बेटी मानकर उसके हाथ पीले किए हैं। पूरा विवाह धूमधाम से किया है। विवाह समारोह में वधू पक्ष के साथ-साथ किन्नर समाज आसपास सदस्य भी शामिल हुए। हर किसी के मुंह से पूनम बुआ के लिए दुआएं निकलीं।

 पूरे शहर में निकाली बिंदौरी

पूरे शहर में निकाली बिंदौरी

इस शादी की खास बात यह भी रही कि इसमें पूनम बुआ ने समाज को बेटा-बेटा समान होने का भी संदेश दिया। इसीलिए उन्‍होंने बेटों की तरह इस बेटी को भी घोड़ी बैठाकर बिंदौरी निकाली। बिंदौरी में किन्नर नाचाते-गाते शहर के लक्ष्मीनाथ महाराज के मन्दिर पहुचे।

 नकदी व बर्तन भेंट किए

नकदी व बर्तन भेंट किए

बता दें कि पूनम किन्नर के ऐसे तो खूब चहेते लोग शादी में पहुंचे, लेकिन फतेहपुर की सकड़ी गली के सोने के व्यापारी इन्द्रचंद सोनी ने पूरे परिवार से साथ पहुंचकर भात भरा। यहां तक की दुल्‍हन पक्ष को भात के रीति रिवाज व आसपास से आए सभी किन्नरों की झुआरी की। भात में हाफ सेट, पांच बर्तन, 21 हजार नकदी भेंट किए।

ये रहे शादी में मौजूद

किन्‍नर समाज के बुलावे पर मेघा की शादी में बड़ी संख्‍या में लोग शामिल हुए। दूल्‍हा-दुल्‍हन को आशीर्वाद देने के लिए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधूसूदन भिंडा, कोतवाल गुर भूपेन्द्र सिंह, डॉ दीपक चूरू, दिव्या लालवाणी, रमेश भोजक आदि लोग आए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+