Hanuman Beniwal Result 2023: आरएलपी के गढ़ खींवसर में 2059 वोटों से जीते हनुमान बेनीवाल

Hanuman Beniwal Result in rajasthan assembly election 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने खींवसर सीट से चुनाव जीत लिया।

Khinwsar Election Result 2023

खींवसर सीट पर हनुमान बेनीवाल

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कुल 79492 मत हासिल किए हैं। इनके सामने भाजपा के रेवंत राम डांगा ने 77433 मत पाए हैं। हनुमान बेनीवाल ने 2059 वोटों से जीत दर्ज की।

Khinwsar Election Result 2023 RLP

राजस्‍थान चुनाव में आरएलपी का प्रदर्शन

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में आरएलपी ने चंद्रशेखर रावण की पार्टी आजाद समाज पार्टी से गठबंधन करके चुनाव लड़ा है। दोपहर तक की मतगणना में आरएलपी के दो ही उम्‍मीदवार बढ़त बनाए हुए थे। खींवसर सीट पर हनुमान बेनीवाल और बायतू सीट पर उम्‍मेदाराम बेनीवाल। शाम होते होते सिर्फ बेनीवाल की जीत पाए।

राजस्‍थान चुनाव परिणाम 2023

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में दोपहर सवा दो बजे तक भाजपा उम्‍मीदवार 109 सीटों बढ़त बनाए थे। भाजपा तीन सीट जमवरामगढ़ पर महेंद्र पाल मीणा, पिंडवाड़ा सीट पर सामाराम और मनोहर थाना सीट पर गोविंद प्रसाद जीत चुके थे।

इनके अलावा एक सीट कांग्रेस ने जीती ली थी। आमिन कागजी ने किशनपोल सीट से जीत दर्ज की। कांग्रेस के 73 प्रत्‍याशी लीड बनाए हुए थे। भारतीय आदिवासी पार्टी के दो उम्‍मीदवार आगे चल रहे थे। एक सीट चौरासी पर राजकुमार रोत जीत चुके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+