khatu mela 2022 : खाटूश्यामजी का लक्खी मेला 6 मार्च से, जानिए इस बार कौनसी व्यवस्थाएं बदल गईं?

सीकर, 11 फरवरी। राजस्थान के सीकर जिले के खाटू कस्बे में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर का लक्खी मेला 2022 इस बार 6 मार्च से शुरू होगा, जो 15 मार्च तक चलेगा। इसे खाटू फाल्गुन मेला भी कहा जाता है। खाटूधाम समिति व सीकर जिला प्रशासन ने खाटू मेला 2022 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सीकर जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में खाटूश्यामजी में बैठक हुई।

श्याम भक्तों के लिए दोनों डोज अनिवार्य

श्याम भक्तों के लिए दोनों डोज अनिवार्य

बैठक में ​सीकर जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि खाटूश्यामजी फाल्गुन लक्खी मेले में इस बार भी कोरोना महामारी की गाइडलाइन की पालना कराना जरूरी है। इसके अलावा श्याम भक्तों के वैक्सीन की दोनों डोज अनिवार्य है।

 भजन संध्या-डीजे भंडारों पर रोक

भजन संध्या-डीजे भंडारों पर रोक

कोरोना महामारी को देखते हुए खाटू मेला 2022 में भी कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं। इस बार भी भजन संध्या, डीजे व भंडारों पर रोक रहेगी। स्वयंसेवी संस्थाएं सिर्फ पेय पदार्थ वितरित कर सकेंगी।

सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

खाटूश्याम मेला 2022 में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। बैठक में मौजूद सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि आठ सेक्टर में तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। जिग जैग बैरिकेडिंग, लाइट जैसे इंतजाम श्रीश्याम मंदिर कमेटी की ओर से किए जाएंगे।

ये व्यवस्थाएं भी की गईं

ये व्यवस्थाएं भी की गईं

-इस बार बाबा श्याम की रथ यात्रा संक्षिप्त रहेगी।

-खाटू मेले में पार्किंग व्यवस्था निशुल्क रहेगी।
-धर्मशाला में दस प्रतिशत कमरे प्रशासन के लिए आरक्षित रहेंगे।
-दूध की व्यवस्था के लिए डेयरी के 15 बूथ लगाए जाएंगे।
-मंदिर कमेटी दो बड़ी व दो छोटी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करेगी।
-पीडब्ल्यूडी को सड़कों के गडढ़े ठीक करने के निर्देश।
-नगरपालिका प्रशासन को खाटू से आवारा पशुओं को बाहर छोड़ने को कहा।

खाटू मेला 2022 से जुड़े सवालों के जवाब

खाटू मेला 2022 से जुड़े सवालों के जवाब

1. मेले की तैयारियों को लेकर आगामी बैठक कब?

पांच दिन बाद होने वाले बैठक में गुरुवार की बैठक की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी तैयारियों पर चर्चा होगी।

2. श्याम भक्तों के स्वास्थ्य जांच की क्या व्यवस्था?

2. श्याम भक्तों के स्वास्थ्य जांच की क्या व्यवस्था?

खाटूश्यामजी में 18 स्थानों पर मेडिकल टीम तैनात रहेगी। इनमें 318 पैरामेडिकल स्टाफ लगाया जाएगा। 12 एम्बुलेंस भी रहेंगी।

3. बाबा श्याम की रथ यात्रा में कितने लोग आ सकेंगे?

3. बाबा श्याम की रथ यात्रा में कितने लोग आ सकेंगे?

कोरोना महामारी पूरी तरह से खत्म नहीं होने के कारण इस बार बाबा श्याम की रथ यात्रा की लम्बाई ढाई किलोमीटर की बजाय इससे आधी रहेगी। इसमें लोगों की संख्या भी सीमित रखने के निर्देश दिए हैं।

4. भंडारे नहीं हैं तो भोजन की क्या व्यवस्था?

4. भंडारे नहीं हैं तो भोजन की क्या व्यवस्था?

खाटू फाल्गुन मेला 2022 में भंडारे लगाने पर रोक है। हालांकि स्वयंसेवी संस्थाएं श्याम भक्तों को भोजन मुहैया करवा सकेंगी, मगर वो भोजन सिर्फ पैकेट के रूप में बंद लिक्विड पदार्थ देना होगा।

5. एक बार कितने लोग दर्शन कर सकेंगे?

5. एक बार कितने लोग दर्शन कर सकेंगे?

मेले के दौरान बाबा श्याम का दरबार 24 घंटे खुला रहेगा। यह व्यवस्था पहले की तरह है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। ​जिग जैग से गुजरना होगा। दर्शनों के लिए 16 किलोमीटर लंबी पार करनी पड़ेगी।

6. आनलाइन पंजीयन होगा या सीधे ही आ सकेंगे?

6. आनलाइन पंजीयन होगा या सीधे ही आ सकेंगे?

खाटू मेले में श्याम भक्तों के लिए आनलाइन पंजीयन जरूरी नहीं है। राजस्थान के श्याम भक्तों के लिए दोनों डोज का प्रमाण पत्र और बाहरी श्याम भक्तों के लिए 72 घंटे तक की आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी।

7. दुकानें खुली रहेंगी या नहीं?

7. दुकानें खुली रहेंगी या नहीं?

खाटू मेले में स्थायी दुकानें खुली रहेंगी। अस्थायी दुकानों के बारे में फैसला अगली बैठक में किया जाएगा।

 8. टीका, आरटीपीसीआर जांच की क्या प्रकिया?

8. टीका, आरटीपीसीआर जांच की क्या प्रकिया?

खाटूश्यामजी मेले में टीका, आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जांच खाटू में प्रवेश से पहले ही की जाएगी। रींगस से खाटू, दांता से खाटू, मंढा से खाटू व लामिया मोड़ से खाटू रास्ते पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+