Rajasthan : पड़ोसी की पत्नी से इश्क लड़ा रहा था दिलीप, शक होने पर प्रेमिका के पति की हत्या कर दिल्ली भागा
राजस्थान के करौली जिले में पति पत्नी के रिश्ते को तार तार कर देने का मामला सामने आया है। एक तो पत्नी की बेवफाई और दूसरा पड़ोसी ही कातिल निकला। मर्डर करने के बाद आरोपी युवक राजस्थान से भागकर दिल्ली आ गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। वारदात के 17 दिन बाद पुलिस पकड़ में आए आरोपी ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है।

मीडिया से बातचीत में करौली पुलिस थाना इंचार्ज उदयभान ने बताया किआरोपी दिलीप उर्फ टिंकू (35) करौली जिले के भीमनगर पांडे का कुआं का रहने वाला है। धर्म सिंह उर्फ धन्ना (22) इसका पड़ोसी है। धर्म सिंह व दिलिप दिल्ली में पत्थर फिटिंग और मजदूरी का काम करते थे। आरोपी दिलिप के धर्म सिंह की पत्नी के साथ अवैध प्रेम संबंध था। उनके इस प्रेम संबंधों में धर्म सिंह आड़े आ रहा था। इसलिए धर्मसिंह की पत्नी व दिलीप ने उसकी हत्या की योजना बनाई।
योजनानुसार दिलीप 3 अक्टूबर की रात को 11 बजे दिल्ली से करौली पहुंचा। उसी रात धर्म सिंह के घर जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद रात 2 बजे ही वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गया ताकि किसी को उस पर शक नहीं हो, लेकिन वह पुलिस की नजरों से बच नहीं पाया।
धर्म सिंह का शव उसके घर के पड़ा मिला था। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications