8वीं पास मिस्त्री ने बना दी इको-फ्रेंडली कार, एक बार चार्ज करने पर 70 किमी का माइलेज
ECO-Friendly Car: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में 70 साल के मिस्त्री ने कमाल कर दिखाया है। ऐसी इको फ्रेंडली कार बना दी जो एक बार चार्ज करने पर 70 किलोमीटर दौड़ती है।
eco-friendly car: हुनरमंद हाथ अक्सर कमाल कर दिखाते हैं। इस बात का ताजा उदाहरण राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे के मिस्त्री कन्हैयालाल जांगिड़ हैं।
महज आठवीं कक्षा तक पढ़े-लिखे मिस्त्री कन्हैया लाल जांगिड़ ने कबाड़ से ऐसी कार बना डाली, जो न केवल इको फ्रेंडली है बल्कि एक बार चार्ज करने पर 70 किलोमीटर का माइलेज भी देती है।

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में कन्हैयालाल जांगिड़ ने बताया कि वे चिड़ावा में सूरजगढ़ रोड पर गाड़ी ठीक करने का काम वर्षों से कर रहे हैं। उन्होंने पुरानी कारों के स्पेयर पाटर्स जुटाए और उनसे एक बना दी।
कन्हैया लाल मोटर, कार की बैटरी, ई-रिक्शा के टायर आदि का सामान काम में लिए और उन्हें कुछ इस तरह जोड़ा की दो-तीन माह में इको फ्रेंडली कार बनकर तैयार हो गई।
कन्हैयालाल जांगिड़ के अनुसार इस इको फ्रेंडली कार में 48 वोल्ट की चार बैटरियां लगा रखी है। लेकिन जल्द ही इसे एक बैटरी से चलाया जाएगा। बैटरियों को चार्ज करने में दस से बारह रुपए खर्च आता है।
एक बार चार्ज करने के बाद कार को करीब 70 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कार में एक साथ चार लोग सवार हो सकते हैं। पूरी कार बनाने में जांगिड़ को करीब डेढ़-दो लाख रुपए खर्च करने पड़े।
जांगिड़ कहते हैं कि वे महज आठवीं तक ही पढ़ पाए। नौवीं कक्षा में फेल हो गए थे और फिर घर की जिम्मेदारियां भी पूरी करनी थी। इसलिए पढ़ाई छोड़ मिस्त्री बन गया।












Click it and Unblock the Notifications