Ground Report Rajasthan: कल्याणधणी का लक्खी मेला, पदयात्रियों से जानिए आस्था और चमत्कार की कहानियां
Diggi Kalyan Temple News: राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध टोंक जिले के डिग्गी कस्बे में आयोजित होने वाला श्रीजी यानी कल्याणधणी का लक्खी मेला परवान पर है। आज जयपुर के ताड़केश्वर महादेव पहुंची लक्खी पदयात्री अपना झंडा भगवान को चढ़ाएंगे वहीं इसके बाद मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के पदयात्रियों का रैला देखने को मिलेगा।
राजस्थान में सावन के महीने में कई धार्मिक मेलों का आयोजन परम्परागत तरीकों से सालों से चलता रहा है। आज भी जब मेलों की बात होती है तो सबसे पहले कल्याण धणी के जयकारें गूंजते हुए सुनाई देते है।
चलिए आपकों ले चलते है टोंक जिले के डिग्गी में कल्याणधणी की पदयात्रा पर, जहां भक्तों का रैला सड़कों पर फैला हुआ नजर आ रहा है। कोई मीलों पैदल यात्रा कर कल्याणधणी के दर्शन पाने को आतुर नजर आ रहा है तो कोई अपनी मन्नौति पूरी होने पर कनक दंडवत लगाता हुआ जयकारें बोल रहा है।

वन इंडिया हिंदी की टीम ने डिग्गी कल्याणधणी के मेले में पहुंच ग्राउंड जीरो पर भक्तों,श्रद्धालुओं से बातचीत की। चाकसू के कोटखावदा निवासी शंकर ने बताया कि वो कई सालों से कल्याणधणी के दर्शन के लिए कनक दंडवत लगाते हुए आता है।
शंकर ने बताया कि कल्याणधणी के नाम से ही आप कोई भी मनोकामना कर लिजिए सब पूरी होती है। यहां के किस्सों को याद करते हुए शंकर ने बताया कि यहां जिसके कुष्ठ रोग हो, अपंग हो, अंधा हो सबके रोग दूर हो जाते है।
कल्याणधणी के दर्शन मात्र से यह तमाम रोग दूर हो जाते है। लोग अपनी हैसियत के हिसाब से भगवान को भोग लगाते है।
शंकर ने बताया कि वो पिछले करीब 10 सालों से कल्याणधणी के दर्शन के लिए चाकसू के कोटखावदा से आते है। परिवार में सकुशला के लिए दर्शन करते है। उनके परिवार की तमाम समस्याओं को, उनके दुखों को भगवान कल्याणधणी दूर करते है।
आपकों बता दे कल्याणधणी के लक्खी मेले में जयपुर सहित देश के कई राज्यो से लाखों श्रद्धालु सावन के महीने में दर्शन करने आते है। यहां पर यात्रियों की सुरक्षा और उनके ठहरने के लिए भी धर्मशालाएं बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications