Kala Jatheri Wedding: खुद ड्राइव करके मंडप तक आई दुल्हन, देखें जठेड़ी-अनुराधा की शादी का Video
Anuradha Chaudhary Kala Jatheri Marriage: जुर्म की दुनिया के दो कुख्यात नाम हरियाणा के संदीप उर्फ काला जठेड़ी और राजस्थान की अनुराधा चौधरी की आज 12 मार्च 2024 को नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर 3 स्थित संतोष गार्डन में शादी है।
गैंगस्टर काला जठेड़ी लेडी डॉन अनुराधा चौधरी के साथ सात फेरे लेने के बाद तिहाड़ जेल से पैरोल लेकर आया जबकि अनुराधा चौधरी खुद कार ड्राइव करके विवाह स्थल तक पहुंची है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- kala jatheri Weds Anuradha: डॉन ने रचाई गैंगस्टर के नाम की मेहंदी, जानें शादी में सुरक्षा कितनी तगड़ी?
Recommended Video
शादी के तुरंत काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी के हिस्से जुदाई आएगी, क्योंकि शादी के लिए काला जठेड़ी को अदालत से महज छह घंटे सुबह 10 से शाम चार बजे तक की ही पैरोल मिली है। शादी के बाद उसे वापस जेल ले जाया जाएगा। अगले दिन 13 मार्च को वह अपने गांव जठेड़ी में गृह प्रवेश के लिए पैरोल पर आएगा।
काल जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की शादी के चलते संतोष गार्डन व उसके आस-पास के इलाके में दिल्ली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की है। करीब 150 चुनिंदा मेहमानों को शादी में बुलाया गया है। इनसे ज्यादा 250 तो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
अनुराधा चौधरी राजस्थान के सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील के गांव अलफसर की रहने वाली है। आनंदपाल सिंह गैंग से जुड़ी रही है। अपरहण समेत कई संगीन वारदतों को अंजाम दे चुकी है। वहीं, काला जठेड़ी हरियाणा के सोनीपत के गांव जठेड़ी का रहने वाला है।
बता दें कि राजस्थान में लेडी लॉन के रूप में पहचान बना चुकी अनुराधा चौधरी की यह दूसरी शादी है। पहली शादी दीपक मिंज से हुई थी। दोनों ने शेयर मार्केट में खूब पैसा भी लगाया था, जो डूबने की वजह से अनुराधा जुर्म की दुनिया में आ गई। बाद में दीपक मिंज से तलाक ले लिया था।
काला जठेड़ी-अनुराधा चौधरी लव स्टोरी
कहा जाता है कि अनुराधा चौधरी भी जेल जा चुकी है। जेल में ही उसकी मुलाकात कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी से हुई थी। फिर दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। काला जठेड़ी व अनुराधा पूर्व में गुपचुप तरीके से शादी कर चुके हैं। अब दोनों समाज व परिजनों के सामने शादी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications