kala jatheri Weds Anuradha: डॉन ने रचाई गैंगस्टर के नाम की मेहंदी, जानें शादी में सुरक्षा कितनी तगड़ी?
Lady Don Gangster Shadi: नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर 3 स्थित संतोष गार्डन बैंक्वेट हॉल सज चुका है। दूल्हन अनुराधा चौधरी के हाथों पर मेहंदी भी लग चुकी है। दूल्हे काला जठेड़ी उर्फ संदीप का इंतजार है, जो कल तिहाड़ी जेल से बारात लेकर आएगा।
राजस्थान की रहने वाली लेडी डॉन अनुराधा चौधरी व हरियणा के सोनीपत निवासी गैंगस्टर काला जठेड़ी उर्फ संदीप की शादी 12 मार्च 2024 को दिन में है। दिल्ली पुलिस ने डॉन व गैंगस्टर की शादी के लिए विवाह स्थल की तगड़ी सुरक्षा की गई है।

यह भी पढ़ें- Anuradha Chaudhary: अनुराधा कैसे बनी Lady Don? गैंगस्टर Kala Jatheri संग शादी से पहले जानें Love Story
शादी के लिए गैंगस्टर काला जठेड़ी के वकील ने 51000 रुपए में विवाह स्थल संतोष गार्डन बुक किया था, जिसमें कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त दिल्ली पुलिस ने किए हैं। दिल्ली पुलिस ने डॉन व गैंगस्टर के विवाह स्थल को अभेद किले में तब्दील कर दिया है।
काला जठेड़ी व अनुराधा चौधरी का विवाह स्थल आधुनिक हथियारों लैस SWAT कमांडो भी तैनात किए गए हैं। इनके साथ ही 250 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है। इनके अलावा दिल्ली की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और हरियाणा की CIA की टीमें भी रहेंगी।

विवाह स्थल पर मौजूद सभी वेटर व स्टाफ को विशेष आईडी कार्ड दिया गया है। 150 मेहमानों की सूची व पहचान के दस्तावेज पहले ही जुटा लिए गए हैं। मेहमानों को मेटल डिटेक्टर से होकर विवाह स्थल में प्रवेश दिया जाएगा।
बता दें कि दूल्हा काला जठेड़ी तिहाड़ी जेल दिल्ली से कड़ी सिक्योरिटी में सुबह दस बजे पुलिस वालों के साथ बारात लेकर आएगा और दुल्हन अनुराधा चौधरी के साथ सात फेरे लेने के बाद शाम चार बजे वापस सलाखों के पीछे चला जाएगा।

दूल्हे संदीप उर्फ काला जठेड़ी को जेल से बाहर रह रही अनुराधा चौधरी से शादी के लिए महज 6 घंटे की पैरोल मिली है। वह शादी के अगले दिन सोनीपत स्थित गांव जठेड़ी में गृह प्रवेश के लिए चार घंटे की पैरोल लेकर आएगा।












Click it and Unblock the Notifications