Rajasthan News: राजस्थान की नागौर सीट हारने पर ज्योति मिर्धा ने कही बड़ी बात, जनता नहीं होगी परेशान

Rajasthan News: राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुआ। चुनावी प्रचार प्रसार में सभी नेताओं ने पूरी ताकत झौंकी। कुछ नेताओं ने चुनाव जीता तो कुछ नेता चुनाव हार भी गए।

ऐसी ही एक लोकसभा सीट थी नागौर, जहां इस बार सियासी इतिहास में कुछ ऐसे बदलाव हुए कि हर कोई हैरत में पड़ गया लेकिन नतीजे वहीं आए जो हर बार आते है।

jyoti-mirdha-said-a-big-thing-after-losing-nagaur-seat-in-rajasthan-public-will-not-be-worried

दरअसल नागौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुई ज्योति मिर्धा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में सियासी मैदान में उतरे आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की आमने-सामने की सियासी टक्कर हुई।

नागौर की इस सियासी टक्कर में भले ही नेताओं ने दल बदले हो लेकिन जनता ने अपना फैसला नहीं बदला और आरएलपी सुप्रीमों हनुमान बेनीवाल ने भाजपा की ज्योति मिर्धा को हरारी शिकस्त दी।

वहीं आज जब ज्योति मिर्धा नागौर पहुंची तोर भाजपा कार्यकर्ताओं औऱ जनता ने किया जोरदार स्वागत किया। ज्योति मिर्धा ने सभी का हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया।

नागौर लोकसभा चुनाव के बाद में पहली बार मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा ने कहा कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं यह एक रिकॉर्ड बना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता की सेवा करने का वापस मौका मिला है। इसीलिए सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं जनता में हर्ष की लहर है।

हम जीत के काफी करीब थे, लेकिन किसी कारण से हम नागौर की सीट जीत नहीं पाए। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता और यहां की जनता ने बहुत साथ दिया और उम्मीद करते हैं इस बार भाजपा की सीट जरूर जीत कर लेंगे।

मैं ज्योति मिर्धा इस बात का विश्वास दिलाती हूं कि नागौर में किसी भी तरीके की किसी भी व्यक्ति को सरकार द्वारा कोई समस्या नहीं रहेगी।

क्योंकि केंद्र में भी हमारी सरकार है एवं राज्य में भी हमारी सरकार है। जिसका फायदा यहां की जनता को मैं दिलाती रहूंगी हर कार्य में उनके साथ खड़ी रहूंगी।

नागौर का जातीय समीकरण अलग है एवं एक-एक बूथ पर हम लोग अभी समीक्षा कर रहे हैं वोट कम क्यों मिले है। इस बार जो उपचुनाव खिमसर में होने वाले हैं उसके अंदर निश्चित रूप से भाजपा अपनी सीट जीतेगी।

नागौर जिले के विकास के कार्य और जनता के सभी कार्य जो रुके हैं उन सब में और मेरी सरकार पूर्ण रूप से गति देने का कार्य करेंगे एवं सभी कार्य पूर्ण करने की कोशिश करेंगे जिसे यहां की जनता को लाभ मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+