Rajasthan: रेप पीड़िता से जज ने कहा-'पजामी-कुर्ती उतारो, मुझे चोट देखनी है', बंद कमरे में 3 घंटे पूछताछ

राजस्‍थान के करौली जिले के हिंडौन सिटी में सामूहिक दुष्‍कर्म पीड़िता महिला से कपड़े उतारने की बोलने वाले जज की मुश्किलें बढ़ सकती है, क्‍योंकि मामला राजस्‍थान हाई कोर्ट तक पहुंच गया है।

राजस्‍थान हाई कोर्ट जयपुर के विजिलेंस रजिस्‍टार अजय चौधरी हिंडौन सिटी पहुंचे और बंद कमरे में मजिस्‍ट्रेट से तीन घंटे तक पूछताछ की। साथ ही वकीलों से जज के व्‍यवहार को लेकर भी पूछा।

Rajasthan Judge News

जानकारी के अनुसार सामूहिक दुष्‍कर्म पीड़िता ने 19 मार्च को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोप है कि 30 मार्च को मुंसिफ कोर्ट में 164 के बयान देने वह परिजनों के साथ गई थी।

परिजन व महिला पुलिसकर्मी बाहर खड़े हो गए और मजिस्‍ट्रेट ने उसे चेंबर में बुला लिया। अंदर बयान लेने के बाद उसे रोका और कहा कि कपड़े खोलो, तुम्‍हारे शरीर पर चोटे देखनी है। उसने बिना मैडम के कपड़े खोलने से इंकार कर दिया तो बाहर भेज दिया था।

मामला सुर्खियों में आने के बाद राजस्‍थान हाईकोर्ट जयपुर के विजिलेंस रजिस्‍ट्रार अजय चौधरी हिंडौन कोर्ट में दोपहर पौने दो बजे पहुंचे। उन्‍होंने बंद कमरे में जज से तीन घंटे तक पूछताछ की। शाम पांच बजे बाहर आए। रजिस्‍ट्रार ने कोर्ट के अन्‍य मजिस्‍ट्रेटों व प्रमुख वकीलों को बुलाकर भी आरोपी मजिस्‍ट्रेट के व्‍यवहार के बारे में जानकारी ली।

उधर, डीएसपी गिरवर सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में फरार तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। महिला के परिवार को भी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

खबर है कि महिला के परिवार वालों पर आरोपियों द्वारा समझौते के लिए दवाब बनाया जा रहा है। उसे धमकियां भी दी जा रही है। ऐसे में उसका परिवार गांव छोड़कर दूसरी जगह चला गया। तीन दिन बाद पुलिस उनको वापस लेकर आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+