Jodhpur News: जोधपुर पुलिस का "ऑपरेशन सनराइज" में बड़ी कार्रवाई, 13 अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर अफीम की बरामद
Jodhpur News: राजस्थान में जोधपुर में पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ ऑपेरशन सनराइज चला कर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
जालेली गांव में अफीम तस्करों पर पुलिस ने बड़ा एक्शन करते हुए 10 ठिकानों पर छापेमारी, 19 किलो अफीम,लग्जरी कारे बरामद कर 14 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी ईस्ट अमृता दुहन ने बताया कि मध्यप्रदेश से अफीम बेचने आए तस्करों की सूचना पर 175 पुलिसकर्मियों के हथियाबंद जाप्ते के साथ छापेमारी कर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 1 अवैध पिस्टल,6 जिंदा कारतूस,2 तलवार और 9.69 लाख रूपए बरामद किए है।
डीसीपी ईस्ट ने बताया कि 6 डॉग स्क्वायड टीम सहित 175 पुलिस के जवानों ने जोधपुर के जालेली गांव में छापेमारी की तो अफीम तस्करों में हड़कंप मच गया।
Rajasthan News: ऑपरेशन सनराइज पर जोधपुर पुलिस का बड़ा एक्शन pic.twitter.com/zGdl6TE9FA
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 14, 2024
अफीम तस्करों के कब्जे से एक करोड़ की कीमत की करीब 20 किलों अफीम भी बरामद की गई है। जालेली फौजदार गांव में 10 मकानों में 175 पुलिसकर्मियों और अफसरों के साथ दबिश दी।
यहां से पुलिस ने करीब 19.7 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त किया। इसमें 11.850 किलो अफीम का दूध और 7.850 किलो अफीम बरामद की।
अफीम तस्करों पर कार्रवाई में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक अवैध पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस और 2 तलवार बरामद की। साथ ही 2 स्कॉर्पियो, 1 फार्च्यूनर, 1 ईसुजु, 1 क्रेटा, 1 आई-20 और 1 अल्टो कार भी बरामद की।
इन तस्करों को किया गिरफ्तार
1. जालेली फौजदार निवासी बुधाराम गोदारा पुत्र बीनाराम
2 हरदेवराम पुत्र रतनाराम विश्नोई,
3.सागर पुत्र शोभाराम विश्नोई,
4.ओमप्रकाश पुत्र भोपाराम,
5. जालेली चंपावतान निवासी भेमाराम पुत्र छोगाराम विश्नोई,
6.एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के नांदड़ा कलां निवासी बंशीलाल पुत्र लाखाराम डारा,
7.फलोदी के राम शक्ति नगर निवासी दिनेश पुत्र रामरतन विश्नोई,
8.कापरड़ा के रामड़ावास निवासी अनिल पुत्र हड़मानराम विश्नोई,
9.एमपी के नीमच स्थित जावत निवासी तूफान पुत्र गंगाराम,
10.एमपी के नीमच के मनासा निवासी सदालाल पुत्र गोरीलाल,
11. एमपी के नीमच के मनासा निवासी उंकारलाल पुत्र गोरीलाल,
12. एमपी के जावद स्थित चोखान खेड़ा निवासी गणपत पुत्र देवीलाल,
13.एमपी के नीमच स्थित जावर निवासी पारसमल उर्फ तूफान
14. माता का थान स्थित विद्यानगर निवासी निंबाराम पुत्र खेराजराम विश्नोई को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने जब जालेली फौजदार के मकानों मैं दबिश दी। डॉग स्क्वायड को लेकर दबिश देने गई। वहां पर महिलाओं ने अफीम की गंध छुपाने के लिए अगरबत्ती जलाई, ताकि पुलिस को यह पता नहीं चल सके कि उनके घर में कहां अफीम छुपाकर रखी हुई है।
इतना ही नहीं आरोपियों ने गहरा खड्डा खोदकर उसमें बाल्टी छुपा रखी थी। इसे पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से वापस खोदकर उसमें से बाल्टियां निकालीं। इसमें से उनको कुछ नकदी बरामद हुई।
मुखबिर ने जालेली फौजदार में अवैध अवैध मादक पदार्थों की खेप होने सूचना दी। इस पर कमिश्नर राजेंद्र सिंह के निर्देश पर अलसुबह डीसीपी (पूर्व) डॉ. अमृता दुहन और एडीसीपी (पूर्व) नाजिम अली, एडीसीपी (सिकाऊ) निशांत भारद्वाज, एसीपी (मंडोर) पीयूष कविया, एसीपी (पूर्व) अभिषेक अंदासु, (प्रो.) आईपीएस शिवानी सहित कई थानों के थानाधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस पूरी तैयारी से गई थी।
कार्यवाही की ड्रोन से फोटो और वीडियोग्राफी भी करवाई। आने-जाने वाले रास्तों पर लगाए सशस्त्र जवान डीसीपी (पूर्व) डॉ. दुहन ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से भागे नहीं, इसलिए पूरी योजना के तहत दबिश दी गई।
गांव में आने-जाने वाले जितने भी रास्ते हैं, उन पर सशस्त्र पुलिस के जवान तैनात किए। इसके अलावा ड्रोन से भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई।












Click it and Unblock the Notifications