राजस्थान में पहली बार: 3 सगी बहनों ने एक साथ ली PHD की डिग्री, शादी के बाद पढ़ाई जारी रख रचा इतिहास

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले की तीन सगी बहनों ने शिक्षा जगत में इतिहास रच दिया है। तीनों ने एक साथ पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। तीन बहनों की कामयाबी की यह राजस्थान का पहला और भारत का दूसरा मामला होने का दावा किया जा रहा है। इनसे पहले तीन सगी बहनों द्वारा एक साथ पीएचडी करने का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के रीवा की बेटियों के नाम था।

मां-बाप ने बेटा बेटी में नहीं समझा फर्क

मां-बाप ने बेटा बेटी में नहीं समझा फर्क

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में किरण तिलोटिया और उनकी बहन अनिता तिलोटिया ने बताया कि वे खुशनसीब हैं कि एक ऐसे परिवार में जन्मी जहां बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं समझा जाता है। पिता खुद स्नातक हैं। इन्होंने हम पांचों भाई बहनों को पढ़ने लिखने का भरपूर अवसर दिया। नतीजा सबके सामने है कि हम तीन बहनों ने एक साथ पीएचडी की है।

कौन हैं ये तीनों बहनें?

कौन हैं ये तीनों बहनें?

बता दें कि एक साथ पीएचडी करने वालीं ये तीन बहनें राजस्थान के झुंझुनूं जिले में चूरू रोड पर स्थित गांव चूड़ेला की रहने वाली हैं। गांव चूड़ेला के किसान मंगलचंद तिलोटिया व मां पतासी देवी के जन्मी इन तीन बेटियां ने गांव चूड़ेला स्थित जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़ेवाला विश्वविद्यालय ( चूड़ेला यूनिवर्सिटी ) से पीएचडी की है।

 किसने कौनसे विषय में की पीएचडी?

किसने कौनसे विषय में की पीएचडी?

किरण तिलोटिया ने बताया कि खुद ने केमिस्ट्री से, बहन सरिता ने भूगोल विषय में कृषि विपणन पर शोध किया। अनिता ने शिक्षा में महिला सशक्तिकरण विषय में पीएचडी की है। तीनों बहनें शादीशुदा हैं। सरिता के पति महेश झाझड़िया झुंझुनूं, किरण के पति अशोक सूरा जयपुर और अनिता के पति डॉ. अमित झाझड़िया झुंझुनूं के गांव भड़ौंदा कलां के रहने वाले हैं।

 20 दिसम्बर को हुआ दीक्षांत समारोह

20 दिसम्बर को हुआ दीक्षांत समारोह

किरण तिलोटिया ने बताया कि जेजेटी विवि चूड़ेला में 20 दिसम्बर 2020 को दीक्षांत समारोह हुआ है। जेजेटी विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. विनोद टीबड़ेवाला द्वारा इस ग्रामीण क्षेत्र में चला रहे शिक्षा के अभियान की प्रशंसा की। साथ ही इस विश्वविद्यालय के प्रो चेयरपर्सन डॉ. (ब्रिगेडियर) सुरजीत सिंह पाबला, प्रेसीडेंट डॉ. (कर्नल) नागराज मंथा, प्रो प्रेसीडेंट डॉ. (कोमोडोर) जवाहर जांगिड़ और प्रो प्रेसीडेंट डॉ. अनुराग द्वारा हर कदम पर किए गए सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+