राजस्थान के झुंझुनूं में शिक्षक ने माता-पिता पर बरपाया कहर, देखें वायरल वीडियो
झुंझुनूंं। भारतीय संस्कृति में गुरू का दर्जा भगवान से भी ऊपर दिया गया है, लेकिन राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड के गांव जसरापुर की ढाणी रामा तन जसरापुर में एक शिक्षक ने अपने बूढे माता-पिता को डंडे से बेरहमी से पीट कर मानवता और शिक्षक के दर्जे को शर्मसार कर दिया है। कृष्ण नगर तन बड़ाउ की सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यपक के पद पर कार्यरत इस शिक्षक की करतूत का वीडियो वायरल हो रहा है।
Recommended Video

वीडियो वायरल होने पर लगी सूचना
झुंझुनूं जिले के खेतड़ी नगर पुलिस थाने के एएसआई सुबेसिंह यादव ने बताया कि तीन सितंबर को कंट्रोल रूम से फोन पर वीडियो वायरल होने की सूचना मिली कि रामा की ढाणी तन जसरापुर गांव में एक युवक अपने माता-पिता को पीट रहा है। मौके पर पहुंच कर जांच के बाद कृष्णनगर तन बड़ाऊ की सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यपक के पद पर कार्यरत बाबूलाल को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

तीन सितम्बर को हुई थी घटना
जानकारी के अनुसार 3 सितंबर को आरोपी अध्यापक का अपने भाई के साथ कुएं पर बिजली का तार डालकर पानी भरने का विवाद चल रहा था। जिस पर माता-पिता भी उसके भाई को पानी भरने देने के लिए कहा वह गुस्से में आकर माता पिता पर कहर बरपाने लगा।

आरोपी ने बताई पूरी घटना
बाबूलाल ने बताया कि कई वर्षों से भाइयों के साथ विवाद चल रहा है। मैंने टयूबवैल लगा रखा है। घटना वाले दिन मैं नहाने के लिए टयूबवैल का तार डालने जा रहा था। इसी दौरान मेरा भाई तार नहीं डालने दे रहा था। माता व पिता भी उनका ही पक्ष ले रहे थे। मेरा भाई मुझे डंडे से मारने लगा तो मैंने उनसे डंडा छुड़वा लिया। इसी दौरान माता-पिता आ गए। गुस्से में उनसे मारपीट करने लगा।

शिक्षक के खिलाफ हुई कार्रवाई पर सवाल
इधर, झुंझुनूं शिक्षा विभाग भी मामले की जांच कर रहा है। पर जांच को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आठ दिन बाद भी आरोपी शिक्षक शांतिभंग में अपनी जमानत कराकर खुलेआम घूम रहा है। इतनी बड़ी करतूत करने पर मात्र शांतिभंग में गिरफ्तारी और उसमें भी तुरंत जमानत।












Click it and Unblock the Notifications