Jhalawar : राजस्थान में दर्दनाक हादसा, डंपर ने सोए हुए परिवार को कुचल, पांच लोगों की मौत

झालावाड़, 8 जुलाई। राजस्थान के झालावाड़ जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में घोड़ाखाल के पास टापरी यानी झोपड़ी बनाकर रहने वाले एक मजदूर परिवार के 5 लोगों को बुधवार रात 12:30 बजे डंपर ने कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

accidnet

ब्रजराज सिंह हेड कांस्टेबल चौकी मंडावर ने बताया कि घाटोली निवासी सुरेश का परिवार मुनाफा के माध्यम से खेत पर मजदूरी करता था। रात 12:30 बजे तेज गति से आ रहे एक डंपर ने उसके परिवार को कुचल दिया। इसमें सुरेश उसकी पत्नी सीताबाई पुत्र पवन कमलेश और बालिका निर्मला की मौत हो गई। वहीं चालक मौके से फरार हो गया।

घटना में मृतक सुरेश के पुत्र दुर्गेश ने बताया कि वह पास में ही बाइक की रखवाली करने के लिए पास सो रहे थे। इसलिए बच गए। रात करीब 12 बजे एक तेज गति से आए डंपर ने उसके मम्मी-पापा औरर उनके तीन भाई बहन को कुचल दिया। इसमें मौके पर ही सबकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+