राजस्थान : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में बड़ा खुलासा, 123 सरकारी कार्मिक डकार रहे थे गरीबों का राशन
झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा बड़ा खुलासा है। इस अधिनियम के तहत लाभान्वित राजकीय और अन्य संस्थाओं में कार्यरत कार्मिकों की जांच करवाने और आधार से सत्यापन करवाने पर कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

मामले की जांच और सत्यापन में सामने आया कि केवल झालावाड़ उपखंड में ही 123 सरकारी कार्मिक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का गलत तरीके से लाभ ले रहे थे। ऐसे में अब इन सभी कार्मिकों पर कार्रवाई करते हुए झालावाड़ उपखंड मजिस्ट्रेट मोहम्मद जुनैद ने ऐसे अपात्र कार्मिकों से वसूली के नोटिस जारी
किए हैं।
झालावाड़ एसडीएम और प्रशिक्षु आईएएस मोहम्मद जुनैद ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लगातार खाद्य सुरक्षा का लाभ लेने के मामले में कई कार्मिकों के मामले सामने आ रहे थे। जिले के भवानीमंडी और डग क्षेत्र में भी कई अपात्र लोगों द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का लाभ लेना पाया गया था।
ऐसे में जब राजकीय एवं अन्य संस्थाओं में कार्यरत कार्मिकों की जांच करवाई गई एवं आधार से सत्यापन करवाया गया तो सामने आया कि कई कनिष्ठ अभियंता, स्कूल व्याख्याता, कनिष्ठ लेखाकार और नर्सिंग कर्मी भी गलत तरीके से खाद्य सुरक्षा का लाभ ले रहे हैं। ऐसे 123 कार्मिकों की पहचान कर उनके खिलाफ वसूली की कार्यवाही करने के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष को नोटिस जारी कर तामील करवाने के लिए भिजवाए गए हैं












Click it and Unblock the Notifications