Rajasthan News: उदयपुर में फायरिंग,लूट और ज्वैलर्स की मौत के बाद हड़कंप, एक लुटेरा गिरफ्तार

Rajasthan Fairing News: झीलों की नगरी उदयपुर में आज एक बार फिर से हथियारबंद बदमाशों की ज्वैलर्स के दिन दहाड़े लाखों की लूट,फायरिंग में ज्वैलर्स व्यापारी की मौत के बाद हड़कंप मच गया।

दरअसल उदयपुर शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में स्थित जैनम ज्वेलर्स में दिन दहाडे तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और बदमाश वहां से फरार हो गए। घटना के बाद बदमाश दो अलग-अलग गुटों में बंट गए।

jewelers-looted-worth-lakhs-in-udaipur-panic-after-death-of-businessman-injured-in-firing

दो बदमाश आयड नदी से होकर भागने लगे लेकिन खटीकवाडा से गुजरने के दौरान विकास चौधरी ने स्कूटी लूटने का प्रयास किया और फायरिंग कर स्कूटी छिनकर भागने लगे उसी दौरान रास्ते में लोगों ने विकास चौधरी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उस बदमाश को पकड़ लिया और सुखेर थाने ले आई वहीं दूसरी और विकास ने थाने से भागने का प्रयास किया तो वहीं पुलिस ने विकास पर फायर किया इससे उसके पैर में गोली लग गई ।

गोली पैर में लगने से आरोपी विकास घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने विकास चौधरी को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया हैं।

उधर जैनम ज्वैलर्स का मालिक अनिल पचौरी भी लूट की घटना के दौरान घायल हो गए है और इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसने दम तोड दिया।

लूट की इस घटना को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी आशीष और संदीप चौधरी मौके से फरार हो गए। पुलिस इन दोनों की तलाश में जुट गई हैं।

लूट, फायरिंग की इस घटना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल और अ​​तिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा सुखेर थाने पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।

एएसपी उमेश ओझा ने बताया कि इस मामले में 80 लाख रूपए से ज्यादा के जेवरातों की लूट हुई है। घटना के बाद नाकाबंदी कर ली गई हैंं पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+