jalore Lok sabha Election result 2024: जालोर में कौन जीता? गहलोत के बेटे Vaibahv Gehlot vs Lumbaram Choudhary

jalore Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान की हॉट सीट जालोर में मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो रही है। इस बार मुकाबला राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोक के बेटे वैभव गहलोत व भाजपा के लुंबराम चौधरी के बीच है।

जालोर-सिरोही लोकसभा सीट के मतों की गिनती के लिए सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्‍थल के आस-पास अतिरिक्‍त फोर्स तैनात की गई है। आम लोगों की आवा-जाही बंद कर दी गई है। मतगणना स्‍थल के अंदर पहचान देखकर एंट्री दी जा रही है। इसके अलावा लोग सोशल मीडिया पर भी चुनाव के नतीजों पर टक टकी लगाए बैठे हैं।

jalore Lok Sabha Chunav Result 2024

जालोर-सिरोही लोकसभा सीट पर वैभव गहलोत पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, मगर उनकी प्रतिष्‍ठा दूसरी बार दांव पर लगी हुई है। लोकसभा चुनाव 2019 में वैभव गहलोत ने जोधपुर सीट से चुनाव लड़ा था। अपने खुद के जिले जोधपुर में वैभव गहलोत को भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत के हार का सामना करना पड़ा था।

पांच साल बाद वैभव गहलोत ने सीट बदलकर जोधपुर की बजाय जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र को चुना। इस बार की खास बात है कि जालोर सीट पर वैभव गहलोत को जीत दिलवाने के लिए न केवल उनकी मां सुनीता गहलोत पहली बार चुनावी रैलियों व सभाओं में हिस्‍सा लिया बल्कि गहलोत की पत्‍नी हिमांश व बेटी काव्‍यांशी भी उनके लिए जालोर में वोट मांगती नजर आई।

राजस्‍थान के प्रमुख उम्‍मीदवार

1 गंगानगर (एससी) बी जे पी प्रियंका बालन मेघवाल कांग्रेस -कुलदीप इंदौरा
2 बीकानेर (एससी) बी जे पी अर्जुन राम मेघवाल कांग्रेस गोविंद राम मेघवाल
3 चूरू बी जे पी देवेन्द्र झाझरिया कांग्रेस राहुल कस्वां
4 झुंझुनूं बी जे पी शुभकरण चौधरी कांग्रेस बृजेन्द्र सिंह ओला
5 सीकर बी जे पी सुमेधानंद सरस्वती सीपीआई (एम) अमरा राम
6 जयपुर ग्रामीण बी जे पी राव राजेंद्र सिंह कांग्रेस अनिल चोपड़ा
7 जयपुर बी जे पी मंजू शर्मा कांग्रेस प्रताप सिंह खाचरियावास
8 अलवर बी जे पी भूपेन्द्र यादव कांग्रेस ललित यादव
9 भरतपुर (एससी) बी जे पी रामस्वरूप कोली कांग्रेस संजना जाटव
10 करौली-धौलपुर (एससी) बी जे पी इंदु देवी जाटव कांग्रेस भजनलाल जाटव
11 दौसा (ST) बी जे पी -कन्हैया लाल मीना कांग्रेस मुरारी लाल मीना
12 टोंक-सवाई माधोपुर बी जे पी सुखबीर सिंह जौनापुरिया कांग्रेस हरीश चंद्र मीना
13 अजमेर बी जे पी भागीरथ चौधरी कांग्रेस रामचन्द्र चौधरी
14 नागौर बी जे पी ज्योति मिर्धा आरएलपी हनुमान बेनीवाल
15 पाली बी जे पी पीपी चौधरी कांग्रेस संगीता बेनीवाल
16 जोधपुर बी जे पी गजेंद्र सिंह शेखावत कांग्रेस करण सिंह उचियारड़ा
17 बाड़मेर बी जे पी कैलाश चौधरी कांग्रेस उमेदा राम बेनीवाल
18 जालौर बी जे पी लुंबाराम चौधरी कांग्रेस वैभव गहलोत
19 उदयपुर (एसटी) बी जे पी मन्नालाल रावत कांग्रेस ताराचंद मीना
20 बांसवाड़ा (एसटी) बी जे पी महेंद्रजीत सिंह मालवीय बपतिस्मा राजकुमार रोत
21 चित्तौड़गढ़ बी जे पी चन्द्र प्रकाश जोशी कांग्रेस उदय लाल आंजना
22 राजसमंद बी जे पी महिमा विश्वेश्वर सिंह कांग्रेस दामोदर गुंजल
23 भीलवाड़ा बी जे पी दामोदर अग्रवाल कांग्रेस सीपी जोशी
24 कोटा बी जे पी ओम बिड़ला कांग्रेस प्रह्लाद गुंजल
25 झालावाड़-बारां बी जे पी दुष्यन्त सिंह कांग्रेस -उर्मिला जैन भाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+