जैसलमेर के एडवोकेट अक्षय ज्योत रतनू ने KBC में जीते 6.40 लाख रुपए, पिता रिटायर्ड सीआई

जैसलमेर, 15 सितम्बर। राजस्थान की परमाणु नगरी पोकरण के अक्षय ज्योत रतनू ने कौन बनेगा करोड़पति में बिग बी अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर11 सवालों के सही जवाब देकर 6.40 लाख रुपए जीते हैं। बता दें कि अक्षय का एक माह पूर्व 'कौन बनेगा करोड़पति' टीवी शो में चयन हुआ था। वे दो सप्ताह पहले मुंबई पहुंचे तथा इस शो में शामिल हुए। उनके इस शो का प्रसारण मंगलवार रात को हुआ।

Akshay Jyot Ratnu

फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और खेल के दो पड़ाव पार कर लिए, लेकिन 12वें सवाल का जवाब नहीं देने पर उन्होंने खुद को खेल से बाहर कर लिया। अक्षय ने अमिताभ बच्चन के 11 सवालों के जवाब देकर 6.40 लाख रुपए जीते।

मीडिया से बातचीत में अक्षय ने कहा कि शो के जरिये रुपये कमाना उनका उद्देश्य नहीं था, बल्कि वे अपना हौसला बढ़ाना चाहते थे। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात हुई तो उन्होंने उनको हौंसला टूटने की बात बताई। इस पर बच्चन ने उनका हौसला बढ़ाया। पोकरण के अक्षय ज्योत रतनू के पिता भंवरदान रतनू सेवानिवृत सीआई हैं।

मंगलवार रात को शो का प्रसारण होने के बाद अक्षय अचानक इलाके में चर्चा में आ गये। ग्रामीणों ने होनहार युवा रतनू और उनके पिता तथा परिवार के अन्य सदस्यों को बधाइयां दी। अक्षय ज्योत ने बताया कि उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की है।

वे वर्तमान में अधिवक्ता हैं। उन्होंने यूपीएससी और अन्य सरकारी नौकरी के लिए कई परीक्षाएं दी, लेकिन सफल नहीं हुए। इससे उनका हौसला टूट गया लेकिन जब केबीसी में उनका चयन हुआ तो काफी खुशी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+