जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024: रघुरामराजन ने क्यों कहा "देश में दो भारत बसते है",जानिए ?

Jaipur Literature Festival 2024: लिटरेचर फेस्टिवल के आगाज के बाद सत्र में आज पूर्व आरबीआई गवर्नर और भारत के पूर्व आर्थिक सलाहकार रघुराम राजन ने कहा कि "देश में दो भारत बसते है"

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और भारत के पूर्व आर्थिक सलाहकार रघुराम राजन ने गुरुवार(1 फरवरी) को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 कार्यक्रम में शिरकत की।

jaipur-literature-festival-2024-why-did-raghuram-rajan-say-two-indias-reside-in-the-country-kno

कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कहा है कि भारतीय युवाओं के पास पर्याप्त जॉब्स नहीं हैं। देश में नौकरियांं पैदा करना बहुत जरूरी है। वहीं एक सवाल के जवाब में रघुरामराजन ने कहा कि देश में दो भारत बसते है।

जब इन दो भारत के बारे में सवाल पूछा तो रघुरामराज ने बड़ी ही बेबाकी से कहा कि एक तबका है जिसकों रोज सरकारें फूड पैकेट बांटती है। और दूसरा तबका ऐसा है जो पूंजीपति से ज्यादा हो गया है।

उन पूंजीपतियों के बल पर दुनियां की अर्थव्यवस्था में तीसरे नम्बर पर पहुंचने की बातें हो रही है। लेकिन उस दूसरे भारत के बारें में कोई बात करना ही नहीं चाहता है।

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और भारत के पूर्व आर्थिक सलाहकार रघुराम राजन ने गुरुवार(1 फरवरी) को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कहा है कि भारतीय युवाओं के पास पर्याप्त जॉब्स नहीं हैं। देश में नौकरियांं पैदा करना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि, अगर आप इंडियन एम्प्लॉयमेंट का पैटर्न देखें तो वो पिछले दस सालों में ग्राफ नीचे गिरा है, और जो 7 परसेंट की ग्रोथ हुई है वो भी कृषि के क्षेत्र में हुई है, आज लोग एग्रीकल्चर में वापस जा रहे हैं, क्योंकि उनके पास बाहर पर्याप्त जॉब्स नहीं हैं।

साथ में ये भी कहा कि जो लोग इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, उन्हें ट्रेंड करें, जो कंपनी को आने के लिए अट्रैक्ट करने में जरूरी है, उसके लिए ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।

राजन ने 'क्रिप्टोकरेंसी' को एक डिलेमा बताया है और कहा कि लोगों को इसमें सारा पैसा इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। साथ ही उन्होंने अपने बातचीत में कहा कि अगर भारत को विकसित बनाना है तो हमें 'हेल्थकेयर व एजुकेशन' पर जोर देना होगा।

आपकों बता दे कि 17वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 का आज गुरुवार को आगाज हुआ है, जो 5 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कार्यक्रम में देश व दुनियाभर के साहित्य से जुड़े 500 से अधिक लेखक, वक्ता व कलाकार अपने विचारों को साझा करेंगे।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 का इस बार 17वां संस्करण का शुभारम्भ हुआ है। इसका आगाज डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने किया।

पहले दिन प्रख्यात साहित्यकार व गीतकार गुलजार साहब पहुंचे, जिसने समां को गुलजार किया। इसके अलावा, पहले दिन ही अजय जडेजा, रघुराम राजन, एस.वाई कुरैशी, मैल्कम टर्नबुल, अरुण मैरा, अमीश, जॉन जुब्रजाइकी, कनन गिलम जैसे हस्तियों ने शिरकत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+