तलाक के केस में पत्‍नी को भरण पोषण के रुपए देने पति 7 कट्‌टों में सिक्‍के भरकर कोर्ट लाया

Divorce Case Jaipur: जयपुर की फैमिली कोर्ट में दशरथ कुमावत व उनकी पत्‍नी सीमा कुमावत के बीच तलाक का केस चल रहा है।

Divorce Case Jaipur: राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में तलाक के केस में पति द्वारा पत्‍नी को भरण पोषण भत्‍ते के रुपए देने का अनूठा मामला सामने आया है।

पति दशरथ कुमावत सात कट्‌टों में 55 हजार रुपए के सिक्‍के भरकर पत्‍नी सीमा कुमावत को भरण पोषण के नाम पर देने के लिए कोर्ट पहुंच गया।

jaipur family court divorce case

दशरथ की वकील रमन गुप्‍ता के अनुसार दशरथ व सीमा की शादी 10 साल पहले हुई थी। तीन-चार साल बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया। दशरथ ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगा दी।

जयपुर के पारिवारिक न्‍यायालय दशरथ को हर माह पत्‍नी को भरण पोषण के 5 हजार रुपए देने का आदेश दिया था।
पिछले 11 माह से वह पत्‍नी को राशि नहीं दे रहा था। इस पर कोर्ट ने दशरथ के खिलाफ वसूली वारंट जारी किया।

वसूली वारंट जारी होने पर भी उसने रुपए नहीं दिए तो वह गिरफ्तारी वारंट में तब्दील हो गया। जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दशरथ को 17 जून गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट में पेश करने पर दशरथ 7 कट्टों में एक व दो रुपए के करीब 55 हजार रुपए के सिक्के लेकर कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने उसे आदेश दिया कि वह सिक्‍कों की गिनती करवाकर एक-एक हजार की थैलियां बनवाकर पत्‍नी को दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+