Jaipur Tanker Blast: केमिकल टैंकर ब्लास्ट से तबाही! 7 की मौत, 30 से ज्यादा जख्मी, 20 गाड़ियां खाक
Jaipur Tanker Blast: जयपुर के अजमेर रोड पर शुक्रवार (20 दिसंबर 2024) सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के पास एक केमिकल टैंकर में जोरदार ब्लास्ट के बाद आग लग गई, जिससे 20 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। हादसे में अब 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग झुलस गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Recommended Video
यह दुर्घटना सुबह करीब 6 बजे जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुई। हादसे में पेट्रोल पंप और एक पाइप फैक्ट्री को भी नुकसान पहुंचा है। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। हाईवे के आसपास का इलाका धुएं से भर गया, और लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

20 दमकल गाड़ियां मौके पर
धमाके के तुरंत बाद घटनास्थल पर पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस पहुंचीं। करीब 20 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि, केमिकल गैस फैलने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ रही है।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल का दौरा किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 8 बजे सवाई मानसिंह हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
हादसे का कारण और नुकसान
हादसे में 40 अन्य वाहन जलकर खाक हो गए। हादसे के कारण करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अजमेर हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हादसा टैंकर में तकनीकी खराबी के कारण हुआ। हादसे में हाईवे के किनारे स्थित पाइप फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है और यात्रियों को अन्य मार्गों से जाने की सलाह दी गई है।
गनीमत और चुनौती
हादसा पेट्रोल पंप के पास हुआ, लेकिन राहत की बात यह रही कि आग पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची। हालांकि, आसपास के वाहनों और लोगों को गंभीर नुकसान हुआ। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
ये भी पढ़ें- Mumbai Boat Accident: सामने आई मुंबई वोट हादसे की वजह?, नौसेना ने बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट












Click it and Unblock the Notifications