Mumbai Boat Accident: सामने आई मुंबई वोट हादसे की वजह?, नौसेना ने बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट

Mumbai Boat Accident: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास नौसना की एक नाव 'नीलकमल' यात्री जहाज से टकरा गई थी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 101 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अब इस हादसे पर भारतीय नौसना की तरफ से बयान सामने आया है।

भारतीय नौसना द्वारा जारी बयान के मुताबिक, आज दोपहर, भारतीय नौसेना की एक स्पीड बोट इंजन की खराबी के कारण मुंबई बंदरगाह में इंजन परीक्षण के दौरान नियंत्रण खो बैठी। परिणामस्वरूप, नाव एक यात्री नौका से टकरा गई और बाद में पलट गई। अब तक 13 लोगों की मौत की सूचना मिली है।

Mumbai Boat Accident

बचाव में 4 नौसेना हेलीकॉप्टर, 11 नौसेना के लगे थे जहाज

घटनास्थल से बचाए गए लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। खोज और बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है, जिसमें 4 नौसेना हेलीकॉप्टर, 11 नौसेना के जहाज, एक तटरक्षक नाव और तीन समुद्री पुलिस के जहाज जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए काम पर लगाए गए हैं।

सीएम फडणवीस ने दी यह जानकारी

सीएम फडणवीस ने कहा कि मुंबई के पास बुचर द्वीप पर नौसेना की एक नाव दोपहर करीब 3.55 बजे 'नीलकमल' यात्री जहाज से टकरा गई। शाम 7.30 बजे तक की जानकारी के अनुसार, 101 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 13 लोगों की मौत हो गई है। 13 मृतकों में 10 नागरिक और 3 नौसेना के जवान हैं।

दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नौसेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 11 क्राफ्ट और 4 हेलीकॉप्टरों का उपयोग करते हुए नौसेना, तटरक्षक और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया है। लापता लोगों के बारे में अंतिम जानकारी कल सुबह उपलब्ध होगी। शोक संतप्त परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+