Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मोहन सरकार का 1 साल रहा बेमिसाल, 5 बड़ी उपलब्धियां जो आपको जानना चाहिए

Madhya Pradesh News: साल 2024 खत्म होने वाला है साथ ही मोहन सरकार को भी सत्ता पर काबिज हुए 1 साल हो गए है। ऐसे में मध्यप्रदेश की जनता जानने के लिए उत्सुक होगी कि राज्य सरकार के वो कौन से अहम फैसले हैं जो राज्य कि जनता के लिए जरुरी कदम हैं। तो आइए आज हम आपको बताते है मोहन सरकार के वो 5 फैसले जो राज्य कि जनता के लिए और सरकार के लिए भी सही साबित हुई ।

शिवराज सिंह चौहान जो मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रुप में जनता के बीच अपनी छवि को प्रस्तुत किए थे राज्य की जनता उन्हे मामा के नाम से संबोधित करती है। चुनाव जीतने के बाद जब बीजेपी अलाकमान ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया तो लोग ये सोच रहे थे कि पता नहीं मोहन सरकार राजनीतिक मोर्चे पर सफल हो पाएगी या नहीं पर मोहन यादव ने साबित कर दिया कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का बीजेपी का फैसला बिल्कुल सही था क्योंकि मध्यप्रदेश सरकार हम मोर्चे पर पिछले 1 साल में सफल रही है। आइए जानते है मोहन सरकार की 5 बड़ी उपलब्धियां

PM Modi Mohan Yadav

2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी को दिलाई बंपर जीत

2024 के लोकसभा चुनाव में जहां बीजेपी को यूपी जैसे राज्यों में काफी नुकसान का सामना करना पड़ा वहीं मध्यप्रदेश में बीजेपी ने सभी 29 सीटों पर जीत हासिल कर विपक्ष और राजनीतिक पंडितों को हैरान कर दिया। बीजेपी ने यहां शत प्रतिशत जीत हासिल की । लोकसभा में जीत के साथ ही मोहन सरकार ने ये साबित कर दिया कि वो न केवल सरकार चलाने में बल्कि राजनीतिक मोर्चे पर भी सफल रहे ।

1. धार्मिक पर्यटन में मील का पत्थर साबित होगा श्रीराम वनगमन पथ
मध्यप्रदेश सरकार राज्य के विकास के साथ-साथ तीर्थ स्थलों के विकास पर भी काफी जोर दे रही है। सरकार ने भगवान श्रीराम वनगमन स्थल के विकास का काम शुरु कर दिया है। सरकार श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े तीर्थ स्थलों के विकास और इन्हें आपस में जोड़ने का निर्णय की है। सरकार का यह फैसला धार्मिक और पर्यटन के दृष्टी से भी काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके विकास से न केवल राज्य के लोग बल्कि देश और विदेश के लोग भी यहां आएंगे। सरकार ने इस साल विश्व की पहली वैदिक घड़ी का भी शुभारंभ कराया। गीता जिसमे हर प्रकार के मार्मिक ज्ञान का वर्णन है, इसको ध्यान में रखते हुए गीता भवन का भी निर्माण किया जा रहा है।

2. एयरपोर्ट बनाकर नए द्वार खोले
मध्यप्रदेश की जनता, व्यापारी और युवा वर्ग काफी लंबे समय से एयरपोर्ट की मांग कर रहे थे जिसका निर्माण कार्य रीवा में शुरु हो चुका है। यह मध्यप्रदेश का छठवां एयरपोर्ट होगा। एयर कनेक्टविटी शुरू होने से देश-दुनिया के पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी एवम व्यापार के भी नए द्वार खुलेंगे।

3. समर्थन मूल्य पर होगी सोयाबीन खरीदी
मध्य प्रदेश को सोया प्रदेश के भी नाम से जाना जाता है क्योंकि यह राज्य देश में सर्वाधिक सोया उत्पादन करता है लेकिन फिर भी सोया की खरीदी समर्थन मूल्य पर नहीं होती है जिसको लेकर मोहन सरकार ने केंद्र से संवाद कर MSP पर खरीदी का आग्रह किया है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के आग्रह को स्वीकार कर लिया। एमएसपी की मांग को केंद्र ने सहमति दे दी है।

4. 20 सालों से चल रहा जल बंटवारे का मुद्दा सुलझा

मध्यप्रदेश सरकार के 1 साल पूरा होने पर उनकी उपलब्धियों में सबसे बड़ा उपलब्धि यह भी है कि सरकार ने पिछले 20 सालों से चल रहे चंबल-कालीसिंध और पार्वती नदी के पानी को लेकर विवाद को समाप्त कर लिया है। सरकार ने इस मुद्दे पर काफी फोकस किया। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और एमपी सीएम ने इस मुद्दे को सुलझा लिया है। आपको बता दे कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना से मध्य प्रदेश के 11 जिले को लाभ मिलेगा जिसमे गुना, शिवपुरी, सीहोर, देवास, राजगढ़, उज्जैन, आगर मालवा, इंदौर, शाजापुर, मंदसौर और मुरैना शामिल है । इस योजना से पेयजल और औद्योगिक आपूर्ति के लिए भी प्रदेश में पानी आएगा। साथ ही सिचाई के क्षेत्र में भी काफी लाभ होगा।

5. महिलाओं को मिलेगा 35 प्रतिशत आरक्षण
सरकार ने महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है सरकार का यह फैसला ऐतिहासिक माना जा रहा है। महिलाएं सभी जगह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है ऐसे में सिविल सेवाओं में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत की जगह 35 प्रतिशत पदों पर आरक्षण देने का एमपी सरकार का यह फैसला काफी सराहनीय है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+