Jaipur Airshow Surya Kiran: जलमहल में सूर्यकिरण का एयर शो, 9 में से 3 पायलट पिंक सिटी से, जानें कौन हैं?
Jaipur Airshow Surya Kiran: जयपुर का जलमहल आज उस वक्त गदगद हो उठा, जिस वक्त आसमान पर सूर्यकिरण गरजा, आपको बता दें कि यहां पर आज और 22 फरवरी को एरो शो का आयोजन हुआ है। आज सबसे पहले सारंग टीम के 5 हेलिकॉप्टर ने नाहरगढ़ बेस से उड़ान भरी, जिसकी कलाबाजियों देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया।
तो वहीं इसके बाद उन होनहारों का आगज हुआ जिसे देखने के लिए वहां पर भारी भीड़ जुटी थी। आपने बिल्कुल सही समझा, यहां पर बात हो रही है सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम, जिसने आसमां में अपने करतबों से समां बांध दिया।

सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम के 9 विमानों ने तेजस फॉर्मेशन के साथ करतब दिखाए, इन विमानों ने महज 5 मीटर की दूरी पर करीब 1000 फीट की ऊंचाई पर 18 मैन्युवर पेश किए। सूर्यकिरण ने आखिरी फॉर्मेशन में तिरंगे की झलक दिखाई, जिसमें 9 प्लेन के साथ उड़ते हुए नजर आए, यहां आपको बता दें कि इन 9 पायलटों में से 3 पायलट पिंक सिटी से हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से।
Jaipur Airshow Surya Kiran: जयपुर के आसमान में गरजा तिरंगा!
- विंग कमांडर राजेश काजला: राजेश काजला मूल रूप से राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले हैं लेकिन अभी उनका परिवार जयपुर में रहता हैं, वो एक ट्रेंड फाइटर पायलट हैं और उनके पास लड़ाकू विमानों पर हजारों घंटे उड़ानें का अनुभव है वो सूर्यकिरण टीम के सबसे मैच्योर पायलट हैं।
- विंग कमांडर अंकित वशिष्ठ: ये मूलरूप से राजधानी जयपुर से हैं और साल 2012 से फ्लाइंग ब्रांच कमीशन हैं, जिन्हें हाल ही में विंग कमांडर की पोस्ट पर प्रमोशन मिला है।
- स्क्वाड्रन लीडर संजेश सिंह: जयपुर निवासी संजेश सिंह आर्मी बैकग्राउंड से हैं और विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी (VGU) के पूर्व छात्र हैं, इन्होंने 2014 में वायुसेना जॉइन किया था।

Surya Kiran: हॉक एडवांस्ड जेट ट्रेनर्स का हिस्सा है
सूर्य किरण इंडियन एयर फ़ोर्स की एक एरोबेटिक्स डेमोंस्ट्रेशन टीम है। सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (SKAT) 1996 में बनी थी और यह इंडियन एयर फ़ोर्स के नंबर 52 स्क्वाड्रन का हिस्सा है। ये एशिया की एकमात्र और दुनिया की चुनिंदा 9 विमानों वाली एरोबेटिक टीमों में से एक है।

हॉक एडवांस्ड जेट ट्रेनर्स का उपयोग करती है सूर्य किरण
अपनी स्थापना के बाद से ही यह टीम अपने हैरतअंगेज करतबों से देश-दुनिया का दिल जीतती आ रही है। सूर्य किरण टीम वर्तमान में हॉक एडवांस्ड जेट ट्रेनर्स (Hawk AJT) का उपयोग करती है।
Surya Kiran से जुड़ी खास बातें
इसकी स्थापना वर्ष 1996 में हुई थी जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है, ये यह टीम राष्ट्रीय पर्व, एयर शो और विशेष आयोजनों में अपनी प्रस्तुति देती है। ये लूप (Loop), बैरल रोल (Barrel Roll), एरो फॉर्मेशन, हार्ट और तिरंगा फॉर्मेशन के लिए बहुत ज्यादा लोकप्रिय है।












Click it and Unblock the Notifications