IPS Vijay Singh ने माता-पिता को हेलिकॉप्टर में घुमाया,मां बोलीं- 'गांव वाली बस से ज्यादा आवाज करता है ये तो'
IPS Vijay Singh Gurjar राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव देवीपुरा के रहने वाले हैं। माता-पिता गांव से घूमने के लिए आईपीएस बेटे के पास गुजरात आए थे।

IPS Vijay Singh Gurjar Gujarat Police: माता-पिता के सपनों को पूरा करना दुनिया में सब कुछ पा लेने जैसा है। ऐसा ही कुछ आईपीएस अधिकारी विजय सिंह गुर्जर ने किया है। तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर भी की है।
Recommended Video

दरअसल, राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ उपखंड के गांव देवीपुरा के किसान लक्ष्मण सिंह व उनकी पत्नी चंदा देवी का ख्वाब था कि बेटा आईपीएस अफसर बने और वे दोनों जीवन में कभी हवाई सफर करें। दोनों ने बेटे को खूब पढ़ाया-लिखाया। बेटे ने भी यूपीएससी क्रैक की। गुजरात कैडर में आईपीएस बना और माता-पिता को हवाई जहाज व हेलिकॉप्टर की सैर भी करवा दी।

IPS Vijay Singh Gurjar interview
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में आईपीएस विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि माता-पिता गांव में रहते हैं। मेरी पोस्टिंग गुजरात के वलसाड़ में है। हाल ही माता-पिता के गांव से गुजरात बुलाया। दोनों जयपुर से फ्लाइट में बैठकर गुजरात आए। बोले कि हवाई जहाज में बैठने का तो मजा ही नहीं आया। ऐसे में आईपीएस गुर्जर ने माता-पिता को हेलिकॉप्टर की सैर करवाई।
हेलिकॉप्टर में सैर के बाद क्या बोली मां?
आईपीएस विजय सिंह गुर्जर ने माता-पिता को गुजरात पहुंचने के बाद सैर के लिए दमन दीव लेकर गए। वहां पर उनको पवन हंस हेलिकॉप्टर में बैठाकर घुमाया। दोनों का अनुभव शानदार रहा। मां बोली कि हेलिकॉप्टर तो हमारे गांव देवीपुरा में चलने वाली बस से ज्यादा आवाज करता है।
कौन हैं आईपीएस विजय सिंह गुर्जर?
- साल 1987 में जन्मे विजय सिंह गुर्जर ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल से आईपीएस बनने तक का सफर तय किया है।
- वर्तमान में गुजरात में वर्तमान में कमांडेंट सर्प ग्रुप-14, वलसाड पद पर पोस्टेड विजय सिंह गुर्जर ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2018 में सफलता पाई।
- विजय सिंह गुर्जर की शादी सीकर जिले के भादवासी निवासी सुनिता देवी से हुई है। इनका भाई अजय गुर्जर पटवारी हैं। बहन सुमित्रा, मैनावती व प्रियंका है।
औसत स्टूडेंट रहे विजय सिंह गुर्जर
बता दें कि विजय सिंह गुर्जर औसत स्टूडेंट रहे हैं। साल 2002 में 54.5 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास की। 12वीं में 67.23 प्रतिशत अंक पाए। गांव चिराना के राजकीय संस्कृत आचार्य कॉलेज चिराना से साल 2009 में संस्कृत संकाय में 54.5 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की। विजय सिंह गुर्जर आईपीएस से बनने से पहले दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर और फिर सेंट्रल एक्साइज केरल व आयकर विभाग दिल्ली में इंस्पेक्टर रहे हैं।
आईपीएस विजय सिंह गुर्जर की अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications