IPS वंदिता राणा​: दौसा में SP को यादगार विदाई, घोड़ी पर बैठाकर 4KM तक गाजे-बाजे से निकाला जुलूस

IPS Vandita Rana News: राजस्‍थान कैडर के 65 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद उनकी विदाई व नई जगह ज्‍वाइनिंग का सिलसिला चल रहा है।

जैसलमेर के बाद दौसा जिले में भी पुलिस अधीक्षक को शानदार विदाई दी गई। दौसा एसपी आईपीएस वंदिता राणा को घोड़ी पर बैठाकर गाजे-बाजे से सिरोही के लिए विदा किया।

IPS Vandita Rana News

दौसा एसपी वंदिता राणा को घोड़ी पर बैठाकर शहरवासियों व पुलिस स्‍टाफ ने शहर में 4 किलोमीटर तक जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने आईपीएस वंदिता राणा का जगह-जगह जोरदार स्‍वागत किया। सबसे पहले स्‍वागत कोतवाली पुलिस थाने में हुआ।

Recommended Video

    IPS वंदिता राणा​: दौसा में SP को यादगार विदाई, घोड़ी पर बैठाकर 4KM तक गाजे-बाजे से निकाला जुलूस

    जुलूस दौसा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जाकर संपन्न हो गया। इस दौरान बीच रास्ते में जगह-जगह पुष्प गुच्छ, फूल मालाए भेंटकर एसपी का स्वागत किया गया। साथ ही जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। जुलूस में शामिल पुलिस कर्मियों ने जमकर डांस किया और एसपी वंदिता राणा को भावभीनी विदाई दी।

    रास्‍ते में एक बुजुर्ग महिला बोली कि मेरी 'बेटी' किरण बेदी से कम नहीं हैं, इन्होंने तो अपराधियों का खात्मा कर दिया। इस दौरान दौसा की एसपी वंदिता राणा का सिरोही एसपी के रूप में तबादला हो गया है।

    IPS Vandita Rana News

    अपनी विदाई पर आईपीएस वंदिता राणा ने कहा कि दौसा पुलिस अधीक्षक पद पर हालांकि उनका कार्यकाल छोटा रहा है, लेकिन पुलिस परिवार का प्यार, अपनत्व और सहयोग हमेशा मिला है। एसपी राणा ने कहा कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव जैसी बड़ी चुनौती को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने में पुलिस परिवार के साथ-साथ दौसा जिले की आम जनता का भी सहयोग रहा है।

    SMT VANDITA RANA(RR:17)

    बता दें कि आईपीएस वंदिता राणा उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली हैं। वंदिता राणा का जन्‍म 12 अगस्‍त 1987 को हुआ। राजस्‍थान कैडर में 2017 बैच की आईपीएस वंदिता राणा ने साल 2019 में सीकर एएसपी पद से पुलिस सर्विस शुरू की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+