IPS प्रेम सुख डेलू के नाम से FB पर बेचे जा रहे कूलर-एसी, 12 बार लग चुके हैं सरकारी नौकरी

IPS Prem sukh Delu Facebook: गुजरात के जामनगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रेम सुख डेलू के नाम से इन दिनों सोशल मीडिया पर कूलर-एसी व अन्‍य उपकरण बेचे जा रहे हैं। इसकी जानकारी खुद प्रेम सुख डेलू आईपीएस ने शेयर की है।

दरअसल, गुजरात में भारतीय पुलिस सेवा के 2016 के पुलिस अधिकारी प्रेम सुख डेलू के नाम से सोशल मीडिया पर पहले भी कई फेक अकाउंट बनाए जा चुके हैं, जिन पर कार्रवाई भी हुई है। अब नया मामला सामने आया है।

IPS Premsukh Delu SP jamnagar

अपनी फेसबुक ID से आईपीएस प्रेम सुख डेलू ने कूलर-एसी बेचने की पोस्‍ट डालने वाले अकाउंट का स्‍क्रीन शॉट करते हुए लिखा है कि वे फिर से बता देना चाह रहे हैं कि यह उनका फर्जी अकाउंट है। उनके खुद के अकाउंट वे कभी इस तरह की कोई पोस्‍ट नहीं करते हैं।

पैसे मांगे तो नहीं दें-प्रेम सुख डेलू

प्रेम सुख डेलू आईपीएस ने लोगों से निवदेन किया है कि सोशल मीडिया पर उनके नाम से अगर कोई शख्‍स पैसे मांगे तो उसे पैसे नहीं देवे। फर्जी आईडी बनाने वाले ने डीपी में उनकी फोटो तो लगा रखी है, मगर उनके नाम की स्‍पैलिंग तक ठीक नहीं लिखी।

यह भी पढ़ें- BPL परिवार में जन्‍मे Sharan Kambale ने IPS बनकर IFS से की लव मैरिज, जानिए किसने-कैसे जीता दिल?

प्रेम सुख डेलू का जीवन परिचय (Who is IPS Premsukh Delu)

  • गांव-रासीसर, बीकानेर राजस्‍थान
  • जन्‍म-3 अप्रैल1988
  • पिता-रामधन डेलू (ऊंटगाड़ा चालक)
  • माता-बुग्‍गी देवी
  • बड़ा भाई-राजस्‍थान पुलिस कांस्‍टेबल
  • शादी-25 फरवरी 2021
  • पत्‍नी-भानूश्री
  • कैडर-गुजरात
  • बैच-2016
  • यूपीएससी रैंक-170
  • प्रयास-दूसरा
  • वर्तमान पद-एसपी जामनगर
IPS Premsukh Delu SP jamnagar

प्रेम सुख डेलू की 12 सरकारी नौकरी

वन इंडिया हिंदी को पूर्व में दिए इंटरव्‍यू में प्रेम सुख डेलू ने बताया कि कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2010 में सबसे पहले पटवारी के रूप में पहली नौकरी लगी। फिर ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा में राजस्‍थान में दूसरी रैंक पाई। इसके बाद असिस्टेंट जेलर, राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर, स्‍कूल व्‍याख्‍याता, कॉलेज व्‍याख्‍याता, तहसीलदार आदि के रूप में 10 से ज्‍यादा नौकरी लगी। इसी दौरान प्रेम सुख डेलू ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी जारी रखी और साल 2015 में दूसरे प्रयास में 170वीं रैंक हासिल की।

गुजरात में प्रेम सुख डेलू बुलडोजर आईपीएस क्‍यों?

प्रेम सुख डेलू गुजरात पुलिस के सबसे काबिल अफसरों में से एक हैं। वर्तमान में जामनगर पुलिस पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले साल 2021 में अहमदाबाद डीसीपी जोन-7 के पद पर थे। तब प्रेम सुख डेलू ने डीसीपी रहते हुए जुहापुरा इलाके से सुल्तान खान, कालू गर्दन, नजीर बोहरा और अजहर किटली गैंग का सफाया कर उनके निर्माण पर खूब बुलडोजर चलवाए। तब इनकी छवि गुजरात पुलिस में 'बुलडोजर आईपीएस' की बन गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+