BPL परिवार में जन्‍मे Sharan Kambale ने IPS बनकर IFS से की लव मैरिज, जानिए किसने-कैसे जीता दिल?

IPS IFS Love Marriage: राजस्‍थान कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शरण कांबले विवाह बंधन में बंध गए हैं। आईपीएस शरण कांबले ने भारतीय वन सेवा की अधिकारी सायली शिंदे से 26 जून 2024 को शादी की है। दोनों की यह लव मैरिज है।

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में इंडियन पुलिस सर्विस अधिकारी शरण गोपीनाथ कांबले ने महाराष्‍ट्र के बीपीएल परिवार में पैदा होने से लेकर खेतों में मजदूरी करने, यूपीएससी पास करने और इंडियन फोरेस्‍ट सेवा की अधिकारी सायली शिंदे से प्रेम विवाह तक की पूरी कहानी बयां की है।

IPS Sharan Kamble Success story in Hindi

IPS शरण कांबले कहते हैं कि 'मैं और सायली चाहते थे कि दोनों की शादी किसी बड़े शहर के बड़े होटल की बजाय गांव में सादगी व स्‍थानीय परंपराओं से अपने लोगों के बीच हो। ताकि लोगों को सफलता मिलने के बाद भी अपनों जड़ों से जुड़ा होने का संदेश दिया जा सके। 26 जून को हमने यह कर दिखाया।'

IPS sharan kamble Wife

आईपीएस शरण कांबले व आईएफएस सायली शिंदे की लव स्‍टोरी

शरण कांबले व सायली शिंदे की प्रेम कहानी यूपीएससी क्रैक करने से पहले शुरू हो गई थी। फिर दोनों यूपीएससी पास करके अफसर बने हैं। शरण कांबले के अनुसार दोनों ने यूपीएससी की सिविल सेवा की प्री पास की थी। मुख्‍य परीक्षा देने मुम्‍बई आए थे। दोनों का यूपीएससी मुख्‍य परीक्षा का सेंटर मुम्‍बई में हज हाउस आस-पास आया था। ऐसे में अस्‍थायी रूप से हज हाउस में रुके थे।

IPS sharan kamble wedding

मुम्‍बइ में हुई मुलाकात

हज हाउस में रुकने से पहले तक शरण व सायली एक-दूसरे को जानते तक नहीं थे। यूपीएससी मुख्‍य परीक्षा सेंटर को लेकर बातचीत शुरू हुई थी, जो बाद में दोस्‍ती में बदल गई। दोस्‍ती प्‍यार में बदलते देर नहीं लगी। बाद में दोनों ही पुणे में रहकर यूपीएससी 2020 इंटरव्‍यू की तैयारी करने लगे। इस दौरान बातचीत-मुलाकात का सिलसिला जारी रहा।

IPS sharan kamble Wife

पहले कांबले फिर सायली को मिली सक्‍सेस

UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में शरण कांबले ने 542 रैंक हासिल की और राजस्‍थान कैडर में आईपीएस बने। उधर, सियाली शिंदे का उस वक्‍त चयन नहीं हुआ था। बाद में यूपीएससी में 170वीं रैंक हासिल करके 8 मई 2024 को सियाली भारतीय वन सेवा में डीएफओ बन गईं। एक जनवरी 2024 को कांबले व शिंदे ने सगाई कर ली थी। अब शादी की है।

आईपीएस शरण कांबले जीवन परिचय

  • नाम-शरण कांबले
  • जन्‍म-30 सितंबर 1993
  • जन्‍म स्‍थान-गांव तड़वले, बारसी तहसील, जिला सोलापुर महाराष्‍ट्र
  • पिता-गोपीनाथ कांबले
  • मां-सुदामती
  • पत्‍नी-सायली शिंदे, भारतीय वन सेवा की अधिकारी
  • भाई-दादा साहेब कांबले
  • दसवीं-गांव के सरकारी स्‍कूल में
  • पीजी-वालचंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, सांगली महाराष्‍ट्र
  • सफलता-यूपीएससी CAPF 2019 में AIR-8, यूपीएससी 2020 में AIR-542, यूपीएससी 2021 में AIR-127
  • सर्विस कैडर-राजस्‍थान

शरण कांबले व सियाली अभी ट्रेनिंग पर

शरण कांबले बताते हैं कि अभी वे और उनकी पत्‍नी सियाली ट्रेनिंग पर हैं। कांबले ने राजस्‍थान पुलिस में अजमेर के पुष्‍कर थानाधिकारी पद पर सेवाएं देते हुए फील्‍ड की ट्रेनिंग पूरी की है। वर्तमान में हैदराबाद स्थित SVPNPA में ट्रेनिंग पर हैं।

उधर, सायली शिंदे भारतीय वन सेवा की अधिकारी बनने मसूरी स्थित LBSNAA में ट्रेनिंग पर हैं। यहां से नेशनल फोरेस्‍ट अकादमी में ट्रेनिंग पर जाएंगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+