Rajasthan Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली बैठक, यह दिए निर्देश

Yoga Day 2024: पूरी दुनिया में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होगा। राजस्थान में योग दिवस को खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।

योग दिवस पर राजस्थान में होंगे कई बड़े आयोजन होंगे आज CM भजनलाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर कई निर्देश दिए है।

international-yoga-day-on-21st-june-chief-minister-bhajan-lal-held-a-meeting-in-rajasthan

सीएम ने मुख्यमंत्री कार्यालय में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की बैठक में कहा कि राज्य का प्रत्येक नागरिक योग को अपनाकर स्वस्थ राजस्थान के निर्माण में योगदान दें।

21 जून को योग दिवस पर राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इन कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर एक बैठक की. जिसमें उन्होंने कई अहम निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि योग हमारे ऋषि-मुनियों का विश्व को प्रदान किया गया अमूल्य उपहार है, जो शरीर मन दोनों को स्वस्थ रखता है। इसलिए योग को हमें जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।

सीएम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान और सम्मान दिलाया है। प्रधानमंत्री नियमित रूप से योग करते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री का उद्बोधन योग दिवस पर होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर प्रसारित किया जाए।

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य का हर विभाग अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में आमजन को जागरूक करें इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. इन्हें अधिक से अधिक सफल बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, निजी स्कूलों-कॉलेजों का भी सहयोग लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग दिवस पर श्रेष्ठ आयोजन करने वाले विद्यालयों को सम्मानित कर किया जाए।

बैठक में जानकारी दी गई कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम राजधानी जयपुर में आयोजित किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में बच्चे, युवा, महिलाएं बुजुर्ग भाग लेंगे।

राजस्थान के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर भी पर कार्यक्रम होंगे, जिनमें योग गुरू लगभग 45 मिनट तक प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन करवाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+