T20 World Cup 2024: विश्व विजेता बना भारत, गुलाबी नगरी जयपुर में जश्न, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने 17 साल बाद टी 20 वर्ल्ड कप की जीत का सपना साकार पर भारत को विश्व विजेता बना दिया। टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर हर भारतीय को सिर फक्र से ऊंचा कर दिया।

बारबाडोस में शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया। जिसके बाद भारत में जश्न थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने 11 साल बाद वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रच दिया।

टीम इण्डिया के टी-20 विश्वकप के रोमांचकारी फाइनल मुकाबला जीतते ही गुलाबी नगरी जयपुर से लेकर सूर्य नगरी जोधपुर तक जश्न का माहौल है। रातभर जयपुर की सड़कों, चौराहों पर जमकर आतिशबाजी की गई । इसकी वजह से दीपावली जैसा दृश्य नजर आने लगा।

indias-victory-in-t20-world-cup-was-celebrated-in-the-pink-city-of-jaipur-leaders-congratulated-th

लोगों के जोश और जुनून का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जयपुरवासी घरों से बाहर निकल आए और तिरंगा झण्डा लहराते हुए खुशियों का इजहार करने लगे।

गली-मोहलले ही नहीं बल्कि शहर की सड़कों पर युवाओं की भीड़ उमड़ गई। जयपुर शहर के स्टेच्यू सर्किल सहित कई बड़े चौराहों पर जयपुरवासियों ने भारत की जीत का जोरदार जश्न मनाया।

राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी टी-20 वर्ल्ड कप की जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि विश्व विजयी भारत....आईसीसी #T20WorldCup के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक विजय हासिल कर विश्व कप जीतकर टीम भारत ने माँ भारती को गौरवभूषित किया है। यह विजय भारतीय टीम की मेहनत, लगन व ध्येयनिष्ठा का परिणाम है।

वहीं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप की जीत पर बधाई देते हुए लिखा कि विजयी विश्व तिरंगा प्यारा! आईसीसी #T20WorldCup के फाइनल मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। टीम भावना व एकाग्रता के साथ खेले गए मैच में अद्वितीय व अतुलनीय विजय हासिल करने हेतु भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई व अशेष शुभकामनाएं।टीम भारत के समस्त ऊर्जावान खिलाड़ियों को हृदयतल से बधाई एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!

इसके साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी भारतीय टीम को टी 20 वर्ल्ड कप जीतने परर बधाई देतेलहरा दिया परचम, जय हिंद गूंजा गगन, टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन से T20 क्रिकेट विश्व कप में अपराजेय रहते हुए विश्व विजेता बनने की हार्दिक बधाई। इस गौरवान्वित विजय ने सम्पूर्ण राष्ट्र को उमंग, तरंग व रंग से सराबोर कर दिया है। कप्तान रोहित शर्मा सहित सारी टीम को अनंत शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+