WATCH: भारतीय सेना के चेतक हेलीकॉप्टर की डीडवाना के खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी

जयपुर जा रहे एक चेतक हेलीकॉप्टर को इंजन चिप चेतावनी लाइट के कारण आज सुबह 10:35 बजे डीडवाना में खेतों में एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी।

राजस्‍थान के डीडवाना के एक खेत में शुक्रवार सुबह भारतीय सेना के चेतक हेलीकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है।

Indian Army Chetak helicopter

हेलीकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंग की वजह तकनीकी खामी बताई जा रही है। हालांकि इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कुछ देर बाद हेलीकॉप्‍टर अपने गंतव्‍य के लिए वापस उड़ान भर गया।

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार चेतक हेलीकॉप्टर की जयपुर जा रहा था। रास्‍ते में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि चेतक के इंजन में चिप चेतावनी मिलने के बाद हेलीकॉप्टर को सुबह 10.35 बजे डीडवाना गांव में लैंड किया गया।

हेलीकॉप्‍टर में उस वक्‍त कोई वीआईपी मौजूद नहीं था और न ही किसी के हताहत होने की खबर सामने आई है। समस्या को ठीक कर लिया गया है और हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य की ओर बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+