MiG 21 Crashes Rajasthan Video: राजस्‍थान मिग-21 हादसे का LIVE, मरने वाली 3 महिलाएं कौन थीं?

MiG 21 crashes Rajasthan: भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 राजस्‍थान के हनुमानगढ़ जिले के बहलोल नगर इलाके में रतन रायसिंह के घर पर गिरा है।

MiG 21 crashes Hanumangarh Rajasthan

MiG 21 crashes Hanumangarh Rajasthan: भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान सूरतगढ़ की ओर से आसमान में उड़ता हुआ आ रहा था...। फिर अचानक पायलट तो विमान से उतर गया और मिग-21 रतनसिंह रायसिंह के घर पर गिर गया...। उस वक्‍त तेज धमाका हुआ...। फिर तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीन महिलाएं मलब के नीचे दबी हुई थीं...।

Recommended Video

      MiG 21 Rajasthan Video: राजस्‍थान मिग-21 हादसे का आंखों देखा हाल, मरने वाली 3 महिलाएं कौन थीं?
      MiG 21 crashes Hanumangarh Rajasthan

      यह कहना है कि उस शख्‍स का जो राजस्‍थान के हनुमानगढ़ जिले के बहलोल नगर इलाके में उस जगह के नजदीक खड़ा था, जहां सोमवार सुबह भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 क्रैश हुआ।

      MiG 21 crashes Hanumangarh Rajasthan

      मीडिया से बातचीत में इस शख्‍स ने बताया कि मिग-21 हादसे में मारी गई महिलाएं रतन सिंह, लाल सिंह और रामप्रताप के घर से थीं। बताया जा रहा है कि पायलट ने सुरक्षित इजेक्‍ट कर लिया था।

      गृह मंत्रालय को भेजी जानकारी

      हनुमानगढ़ जिला कलेक्‍टर रुक्‍मणि रियार ने बताया कि मिग-21 हादसे के बारे में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और गृह मंत्रालय को जानकारी दी गई है। उधर, प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया।

      MiG 21 crashes Hanumangarh Rajasthan

      राजस्‍थान में पहले भी हुए मिग-21 हादसे

      बता दें कि भारतीय वायुसेना के इस मिग-21 ने श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ एयरबेस से नियमित उड़ान भरी थी। अभी विमान हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पिछले साल 28 जुलाई को भी राजस्‍थान के बाड़मेर में मिग-21 क्रैश हुआ था। उसमें दो पायलट विंग कमांडर एम राणा और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल शहीद हो गए थे।

      यह भी पढ़ें - राजस्थान के हनुमानगढ़ में मिग-21 क्रैश, पायलट सुरक्षित, मलबे में दबकर 4 लोगों की मौत

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+