IND vs NZ Final: कौन जीतेगा Champions Trophy? राजस्थान के Phalodi Satta Bazar ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
IND vs NZ Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को फाइनल मुकाबला 9 मार्च (रविवार) की भारतीय समयानुसार दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर ढाई बजे भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर राजस्थान के फलौदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी भी सामने आई है। फलौदी सटोरियों ने अनुमान लगा दिया कि इस बार चैंपियंस ट्रॉफी कौन जीतेगा?
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में 25 साल बाद एक बार फिर से भारत-न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। उस समय न्यूज़ीलैंड ने बाजी मारी थी। अब साल 2025 में भारत के साथ-साथ न्यूज़ीलैंड भी शानदार करते हुए फाइनल तक पहुंची है। चुनाव के परिणाम के सटीक अनुमानों के लिए फेमस फलौदी सट्टा बाजार की मैच विजेता वाली भविष्यवाणी पर भी सबकी नजर टिकी हुई है।

फलौदी सट्टा बाजार में भारत-न्यूजीलैंड के भाव
राजस्थान के जोधपुर के पास स्थित फलौदी सट्टा बाजार से कथित रूप से जुड़ी एक वेबसाइट पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत के भाव 1 रूपए 42 पैसे से 1.47 पैसे तक चले रहे हैं जबकि न्यूजीलैंड के भाव 3 रुपए 15 से लेकर 3 रुपए 40 पैसे चल रहे हैं।
भारत-न्यूजीलैंड में से कौन बनेगा विजेता?
सटोरियों की भाषा में जिस टीम के भाव के कम होते हैं, उसके मैच जीतने की संभावना अधिक होती है। फलौदी सट्टा बाजार के भावों को देखते हुए तो भविष्यवाणी की जा रही है कि फाइनल ने न्यूजीलैंड पर भारत की जीत तय है। हालांकि इन भविष्यवाणियों के बावजूद, यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि क्रिकेट अप्रत्याशित है। मैच के दिन कुछ भी हो सकता है।

गूगल पर जीत की संभावना किसकी?
फलौदी जैसे सट्टा बाजार और क्रिकेट प्रेमी ही नहीं बल्कि सर्च इंजन गूगल भी क्रिकेट मैचों में टीमों की हार-जीत की संभावनाओं का प्रतिशत दिखाता है, जो टीम में खिलाड़ी, प्रदर्शन और लाइव अपडेट पर आधारित होता है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच शुरू होने से एक दिन पहले गूगल पर भारत की जीत संभावना 69 प्रतिशत और न्यूजीलैंड की जीत संभावना 31 प्रतिशत दिखाई जा रही है।
नोट:सट्टा लगाना गैरकानूनी है। वनइंडिया हिंदी टीम फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी की पुष्टि व समर्थन नहीं करती है।












Click it and Unblock the Notifications