Bhilwara: किताब-कॉपी बेचने वाले को 12 Cr. के IT का नोटिस, जानें कहां-कैसे हुआ Pan Card का दुरुपयोग
12 crores Income tax notice: आयकर विभाग में भी आंख मूंदकर काम होता है। इसकी एक बानगी राजस्थान के भीलवाड़ा में देखने को मिली है। यहां किताब-कॉपी बेचने वाले किशन गोपाल छापरवाल को आयकर का 12 करोड़ का नोटिस मिला है।


भीलवाड़ा की संजय कॉलोनी में रहने वाला 38 वर्षीय किशन गोपाल छापरवाल ने सुभाष नगर पुलिस थाने में शिकायत देकर बताया कि किसी ने उसके पैन कार्ड की जानकारी का गलत इस्तेमाल किया है। 28 मार्च को मिला 12 करोड़ 23 लाख के आयकर टैक्स का नोटिस देखकर चौंक गया।

छापरवाल दो बच्चों का पिता है। भीलवाड़ा में स्टेशनरी की दुकान चलाता है। आयकर का नोटिस मिलने के बाद उसने सीए के साथ इस संबंध में चर्चा की है। सीए ने उसे बताया कि उसके पैन कार्ड की डिटेल का मुम्बई और सूरत में दुरुपयोग किया गया है। ताकि कई करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन करने के लिए दो डायमंड शेल कंपनियां शुरू की जा सकें।

मीडिया से बातचीत में किशन गोपाल छापरवाल ने बताया कि उसने लॉन लेकर दुकान शुरू की थी, जिसकी किश्त भी समय से नहीं चुका पा रहा है। प्रतिमाह आठ से दस हजार रुपए कमा पा रहा है। इन फर्जी कंपनियों से उसका कोई लेना देना नहीं है। कुछ धोखेबाजों ने उसे धोखा दिया है।
किशन का कहना है कि आयकर विभाग ने 12.23 करोड़ रुपये के लेन-देन से संबंधित विवरण जमा करने के लिए उसे नोटिस भेजा है। उसे नहीं पता कि कौन उसके पैन कार्ड नंबर का उपयोग कर रहा है? उसने अधिकारियों से इस मामले में राहत देने की अपील करता हूं।

बता दें कि भीलवाड़ा के दिव्यांग दुकानदार को मिले 12 करोड़ के इनकम टैक्स नोटिस का जवाब 10 अप्रैल तक देना होगा। डाक से उसके घर के पते पर आयकर विभाग का नोटिस आया। तब पिता रामेश्वर लाल छापरवाल घर पर थे। उन्होंने नोटिस देखते ही अपने भाई के सीए बेटे को नोटिस व्हाट्सएप किया तो उसने बताया कि ये तो इनकम टैक्स का नोटिस है। पैन कार्ड का दुरुपयोग कर किसी ने बोगस कंपनी बना ली।

भीलवाड़ा के आयकर अधिकारी दिलीप राठौड़ द्वारा 28 मार्च को जारी नोटिस में बताया गया कि आयकर विभाग सूरत तथा मुंबई ने असेसमेंट ईयर 2019-20 की जांच में उसके पैनकार्ड से जुड़ी दो कंपनियां सेठ जैम्स प्राइवेट लिमिटेड तथा दुष्यंत वैष्णव को शैल यानी बोगस कंपनी माना। सेठ जैम्स में 53 लाख 16 हजार 709 रुपए तथा दुष्यंत वैष्यंत में 11 करोड़ 70 लाख 73 हजार 377 रुपए की बोगस खरीद-बिक्री हुई।
आयकर अधिकारी ने किशन गोपाल छापरवाल को कुल 12 करोड़ 23 लाख 90 हजार 86 रुपए का कारण बताओ नोटिस भेजा है। नोटिस मिलते ही छापरवाल परिवार की नींद उड़ गई। किशन गोपाल का कहना है कि वह सांगानेर कस्बे के आजाद मोहल्ला में स्टेशनरी की छोटी सी दुकान चलाता है। शादियों के सीजन में फोटोग्राफी भी करता है। कभी भीलवाड़ा से बाहर ही नहीं गया। धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ उन्होंने सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दी है। पेन कार्ड का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की माँग की है।












Click it and Unblock the Notifications