Rajasthan: डिप्थीरिया बीमारी का किस जिले में बरपा कहर, अचानक सात बच्चों की मौत, who की टीम पहुंची,जानिए
Diphtheria disease in Rajasthan: राजस्थान में एक बार फिर से जानलेवा बिमारी डिप्थीरिया के फैलने का खतरा मंडराने लगा है। एक ही जिले में बालिका सहित 7 बच्चों की अब तक हुई मौत के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है।
Recommended Video
दरअसल भरतपुर सम्भाग के डीग जिले के मेवात क्षेत्र के गांवों में बच्चों में डिप्थीरिया बीमारी फैलने लगी है। जिसमें एक बालिका सहित 7 बच्चों की मौत हो चुकी है।
बच्चों की मौत के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है, अधिकारी हरकत में आ गए है। WHO और हेल्थ डिपार्टमेंट जयपुर की टीमों ने गांवों में डेरा जमा लिया है।

चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने डिप्थीरिया से बच्चों की मौत वाले इलाकों को चिन्हित कर टीकाकरण भी शुरू कर दिया है। बिमारी से संदिग्ध बच्चों के सैंपल भी लिये जा रहे हैं।
दरअसल डिप्थीरिया से डीग जिले के कांमा निवासी सुमित (7) पुत्र बनवारी लाल, अकरीन (5), नगर निवासी सुमित (6) पुत्र बाबू, मोनीष (3) पुत्र शरीफ, पहाड़ी निवासी आशिफ़ा (6) पुत्री आस मोहम्मद के अलावा नगर क्षेत्र के गांव दुन्दावल निवासी शेजान पुत्र वारिश खान की डिप्थीरिया से मौत हो चुकी है।
डीग के गांव दुन्दावल निवासी शेजान की डिप्थीरिया बीमारी से जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। इसी का बड़ा भाई फैजान डिप्थीरिया बीमारी से ग्रसित हो गया। उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
डब्लूएचओ की टीम ने गांव दुन्दावल में पहुंच कर सरकारी और निजी स्कूलों में के साथ घर-घर में टीकाकरण शुरू कर दिया।
डिप्थीरिया के यह है लक्षण
WHO के क्षेत्रीय को-ऑर्डिनेटर सुनील यादव ने बताया की जीरो से 16 वर्ष तक के बच्चों में डिप्थीरिया बीमारी होती है, इसमें बच्चों के गले में सूजन, बुखार खांसी हो जाती है।
राजस्थान में अलर्ट, डिप्थीरिया का बढ़ा खतरा pic.twitter.com/81FOcVdePH
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) October 14, 2024
यह विकराल रूप धारण कर लेती है, इस रोग से बचाव के लिए हर महीने गांव-गांव में घर-घर जाकर के टीकाकरण किया जाता है। लेकिन, कुछ लोग अपने बच्चों को टीका नहीं लगवाते हैं। उनकी डिप्थीरिया से मौत हो गई। मेवात क्षेत्र के लोग जागरूकता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications